टी20 विश्व कप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले वर्ल्ड के लिए टीम तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच पहले टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले खिलाड़ी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने संन्यास का ऐलान कर दिया है।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: इरफान पठान ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इस नाम ने चौंकाया
रॉबिन उथप्पा ने ट्वीट कर दी जानकारी
रॉबिन उथप्पा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। रॉबिन उथप्पा ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘मुझे 20 साल हो गए प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हुए। मुझे भारत और अपने राज्य कर्नाटक के लिए खेलने को मिला। ये मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। मेरी यात्रा काफी खूबसूरत रही। कई उतार-चढ़ाव भी आए, हर अच्छी चीज का अंत होता है। इसलिए मैंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है।
टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा थे उथप्पा
उथप्पा ने 2006 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया था। रॉबिन उथप्पा 2007 में हुए टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा थे। वह उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने पहले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ बॉल आउट किया था। तीन बार के आईपीएल चैंपियन और पूर्व ऑरेंज कैप विजेता उथप्पा ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022 कैसे खेलेगी श्रीलंका? जानिए पूरा समीकरण
पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी दमदार पारी
पहले विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में उथप्पा ने दमदार पाकी खेली थी। उन्होंने मुश्किल समय में खेलते हुए 39 गेंदों में 50 रन जड़े थे। इसके दम पर भारत ने 141 रन बनाए थे। ये मुकाबला टाई रहा था, जिसके बाद टाई-ब्रेकर के रूप में ‘बॉल आउट’ से फैसला हुआ था।
उथप्पा ने भारत के लिए 46 वनडे मैचों में 934 रन बनाए, जबकि 13 टी20 मैचों में 249 रन बनाए थे। उथप्पा ने भारत के लिए 2015 में वनडे और टी20 में आखिरी बार नीली जर्सी पहनी थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
9 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
12 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
13 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines