वाराणसी: ज्ञानवापी मामले में आज वाराणसी कोर्ट में सुनवाई हुई। मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका पर सुनवाई जारी रखने का फैसला सुनाया। मुस्लिम पक्ष की तरफ से कहा गया था कि ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की याचिका पर सुनवाई नहीं होनी चाहिए, लेकिन कोर्ट ने साफ कर दिया है कि इस याचिका पर सुनवाई संभव है। मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज किया गया है।
अभी पढ़ें – Anti Terror Conference में प्रधानमंत्री मोदी का पाकिस्तान पर कटाक्ष, बोले- कुछ देशों में तो…
अब 2 दिसंबर को अब इस मुद्दे पर सुनवाई होगी कि पूजा की इजाजत मिले या नहीं। ज्ञानवापी मामले में गुरुवार (17 नवंबर) की सुनवाई में सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष के एप्लीकेशन को खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की तरफ से कहा गया था कि जिला जज की अदालत में श्रृंगार गौरी मामला नियमित सिर्फ पूजा को लेकर था, जबकि इस केस में ज्ञानवापी मस्जिद के टाइटल को लेकर है। इसलिए उन्हें पूरी उम्मीद थी कि यह मुकदमा कोर्ट खारिज कर देगा।
याचिका में हिंदू पक्ष ने गुहार लगाई थी कि तत्काल प्रभाव से स्वयंभू ज्योतिर्लिंग की पूजा शुरू कराई जाए और परिसर हिंदुओं को सौंप दिया जाए जाए। सिविल जज सीनियर डिविजन महेंद्र कुमार पांडेय की कोर्ट ने कहा है कि यह याचिका सुनवाई योग्य है। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख दो दिसंबर तय की है।
अभी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
हिंदू पक्ष की मांगें मानी जाती है या नहीं ये आने वाले दिनों में साफ होंगे। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तिथि दो दिसंबर निर्धारित की गई है। अगली तारीख पर तत्काल पूजा वाले प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होगी। गुरुवार को कोर्ट के आदेश मद्देनजर अदालत परिसर में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था रही।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
1 hr agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
8 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines