Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बेजेपी के बीच हर बात को लेकर टक्कर जारी है। ताजी मामल यमुना नदी की सफाई को लेकर है। बीजेपीसे दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में यमुना नदी के कालिंदी कुंज का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद ने एक सरकारी अधिकारी से बदसलूकी की, जिसका वीडियो सामने आया है। प्रवेश वर्मा ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों यमुना में एंटीफोमिंग एजेंट के इस्तेमाल पर खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारियों पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल भी किया।
प्रवेश वर्मा ने अधिकारी को डाटते हुआ कहा कि ये केमिकल तेरे सर पर डाल दूं। दरअसल बीजेपी सांसद दिल्ली के कालिंदी कुज घाट पर यमुना घाट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। राजधानी दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी की सफाई चल रही है। इसलिए पानी में झाग खत्म करने वाले केमिकल के छिड़काव किया जा रहा है। जिसपर सांसद साहब बिगड़ गए।
'ये केमिकल सर पर डाल दूं?'
◆ दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों
को जमकर फटकार लगाई◆ यमुना में एंटीफोमिंग एजेंट इस्तेमाल पर भड़के सांसद@p_sahibsingh pic.twitter.com/utOFfUNDtQ
---विज्ञापन---— News24 (@news24tvchannel) October 28, 2022
जानकारी के अनुसार यमुना नदी की सतह पर तैरते झागों को खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों द्वारा नदी के पानी की सतह पर केमिकल के छिड़काव किया जा रहा है। शुक्रवार को जब प्रवेश वर्मा को यह बात पता चली तो वह अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ एक घाट पर पहुंच गए। सांसद पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों को धमकाते हुए तू-तड़ाक की भाषा में बात की और काम रोकने को कहा।
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को दो वीडियो ट्वीट किए हैं जिनमें प्रवेश वर्मा एक अधिकारी से बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, दिल्ली सरकार छठ पूजा की तैयारी कर रही है और भाजपा के नेता काम रोक रहे हैं , बदतमीज़ी कर रहे हैं। भाजपा चाहती है पूर्वांचली भाइयों को परेशानी हो और त्योहार ख़राब हो।
दिल्ली सरकार छठ पूजा की तैयारी कर रही है और भाजपा के नेता काम रोक रहे हैं , बदतमीज़ी कर रहे हैं। भाजपा चाहती है पूर्वांचली भाइयों को परेशानी हो और त्योहार ख़राब हो । pic.twitter.com/JVrEtMIdsz
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 28, 2022
दूसरी ओर प्रवेश वर्मा ने अपनी सफाई में कहा कि दिल्ली सरकार के अधिकारी जो यमुना पहले से गंदी है उसमें केमिकल डाल रहे थे। कल ही छठ है, उसमें माता बहनें डुबकी लगाएंगी। उनकी जान को खतरा होगा। यमुना की सफाई के लिए रसायन को नदी में डाला जा रहा है। वहां मौजूद अधिकारी से हमने ये पूछा कि इस केमिकेल से लोगों को होने वाले नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें टॉप न्यूज़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।