---विज्ञापन---

Shrikant Tyagi: श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने वाली टीम को दो लाख इनाम

विमल कौशिक, नोएडा: नोएडा ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने वाले आरोपी श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दो लाख रुपए इनाम में दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक एसीएस होम अवनीश अवस्थी की ओर से एक लाख रुपए इनाम और एक लाख रुपए का इनाम डीजीपी डीएस चौहान द्वारा दिया […]

---विज्ञापन---

विमल कौशिक, नोएडा: नोएडा ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने वाले आरोपी श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दो लाख रुपए इनाम में दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक एसीएस होम अवनीश अवस्थी की ओर से एक लाख रुपए इनाम और एक लाख रुपए का इनाम डीजीपी डीएस चौहान द्वारा दिया जाएगा।

इससे पहले श्रीकांत त्यागी को सूरजपुर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह ने बताया था कि उसे पकड़ाना एक चैलेंजिंग टास्क था। सोसाइटी का यह विवाद तीन साल पहले शुरू हुआ था उन्होंने कहा कि सोसायटी के एक कॉमन एरिया है। इसे कौन इस्तेमाल करे इस पर दोनों पक्षों में विवाद था।

---विज्ञापन---

पुलिस के अनुसार त्यागी अपनी वीडियो वायरल होने के बाद फिर मेरठ, फिर हरिद्वार और ऋषिकेश भाग गया। दिल्ली एयरपोर्ट से वह मेरठ गया। वहां रात गुजारी फिर शनिवार को हरिद्वार और आगे ऋषिकेश गया। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम लगातार इसका पीछा कर रही थी। आरोपी ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत का रूट लिया। लोकेशन बदलता रहा।

First published on: Aug 09, 2022 09:33 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola