Shadi ke Upay: यदि विवाह करने में परेशानियां आ रही हैं। विवाह होने में बहुत देरी हो रही है। तय किया हुआ रिश्ता टूट जा रहा है। किसी को चाहते हैं या मनचाहे साथी से शादी नहीं हो पा रही है। शादी की राह में आ रही ऐसी अड़चनों को शादी के कुछ प्रभावशाली उपायों से दूर किया जा सकता है। यहां शादी के चार आसान, लेकिन प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिसे करने से आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?
गुप्त दान करें
यदि विवाह में बहुत विलंब हो रहा है, तो इस अड़चन को दूर करने के लिए गुप्त दान करें। यह गुप्त दान किसी मंदिर या धर्मशाला में नहीं करना है, बल्कि यह दान उन्हें देना है, जिनकी शादी होने वाली है। किसी की शादी करवाने में आपके दान का प्रतिदान शुभ फल बन कर आपकी शादी के लिए शुभ योग बनाएगा।
हल्दी जल से स्नान करें
शादी तय होने के बाद भी बात बिगड़ जा रही है, तो इस बाधा को दूर करने के लिए हल्दी जल से स्नान करना फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। इसके लिए स्नान के पानी में कम से कम 7 चुटकी हल्दी मिलाएं और फिर उस पानी से स्नान करें। इसे कम से कम 43 दिनों तक करें। जल्द ही शुभ समाचार आएगा।
गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करें
जिन्हें मनचाहा साथी नहीं मिल पा रहा है और विवाह की उम्र निकलती जा रही है, उन्हें गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण से विशेष लाभ हो सकता है। इस प्रभावशाली रुद्राक्ष के उपाय से बात बन सकती है। यह रुद्राक्ष किसी भी अच्छे ज्योतिष, पंडित या विश्वसनीय आभूषण विक्रेता के यहां से ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन सिंक बन सकती है आर्थिक संकट का कारण, जानें रसोई घर में सिंक की सही जगह और दिशा
हथेली पर शुक्र पर्वत के उपाय
हथेली में अंगूठे से सटे हुए उभरे भाग को शुक्र पर्वत कहते हैं। इस पर्वत पर कम से कम 43 दिनों तक पीले चंदन का लेप करें। ध्यान रखें कि चंदन को धोना नहीं है, वह खुद-ब-खुद सूख कर निकल जाएगा। मनचाहे साथी से विवाह के लिए यह उपाय काफी प्रभाशाली बताया जाता है।
ये भी पढ़ें: बना हुआ काम बिगड़ जाता है… मेन गेट पर रखें ‘दृष्टि गणेश’; करेंगे हर समस्या का समाधान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
जयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
15 mins agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
5 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
6 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
8 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
8 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines