लुधियाना: पंजाब के लुधियाना-फिरोजपुर सेक्‍शन पर चलने वाली कुल 11 ट्रेनों में फेरबदल किया गया है। इस रूट की दो जोड़ी ट्रेन रद्द की गई है। इसके अलावा चार ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है। वहीं, दो ट्रेन को रोककर चलाया जाएगा और तीन ट्रेन का समय बदला गया है।

यह है कारण 

उत्तर रेलवे अधिकारियों के मुताबिक फिरोजपुर मंडल के लुधियाना-फिरोजपुर सेक्‍शन पर लुधियाना-बद्दोवाल स्‍टेशनों के बीच रोड-अंडर-ब्रिज का काम चल रहा है। जिसके चलते यहां रेल ट्रैफिक को ब्‍लॉक किया जाएगा। जिसके चलते अलग-अलग दिन ट्रेनों की आवाजाही में बदलाव किया गया है। इसके अलावा अम्‍बाला-लुधियाना सेक्‍शन पर ट्रैफिक कम ओ.एच.ई. ब्‍लॉक के कारण रेलगाडियों में बदलाव किया गया है।

यह ट्रेन रद्द
-25 अगस्त को ट्रेन संख्या (04997/04998) लुधियाना-फिरोजपुर-लुधियाना स्‍पेशल रदद् रहेगीं

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

-23 अगस्त को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 12357 कोलकत्‍ता-अमृतसर एक्‍सप्रेस को चंडीगढ़-सानेहवाल होकर चलाया जायेगा ।

-24 अगस्त 22318 जम्‍मूतवी-सियालदह एक्‍सप्रेस को सानेहवाल–चंडीगढ़ होकर चलाया जायेगा
-24 अगस्त को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर क्‍लोन एक्‍सप्रेस को सानेहवाल –चंडीगढ़ होकर चलाया जायेगा
-24 अगसत को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 12407 न्‍यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्‍सप्रेस को सानेहवाल –चंडीगढ़ होकर चलाया जायेगा

रोककर चलाया जाएग
-24 अगस्त को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्‍सप्रेस को अम्‍बाला मंडल पर 40 मिनट रोककर चलाया जायेगा
-25 अगस्त को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्‍सप्रेस को अम्‍बाला मंडल पर रोककर चलाया जायेगा

समय बदला गया 
-24 अगस्त को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 04547 अम्‍बाला-बठिंडा स्‍पेशल को अम्‍बाला से 02.40 मिनट देरी से चलाया जायेगा
-25 अगस्त को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 04547 अम्‍बाला-बठिंडा स्‍पेशल को अम्‍बाला से 02.40 मिनट देरी से चलाया जायेगा
-25 अगस्त को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 06982 फि़रोजपुर-लुधियाना स्‍पेशल को मार्ग में 45 मिनट रोककर चलाया जायेगा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ