---विज्ञापन---

राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बर्खास्त, भारी पड़ा विधानसभा में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाना, बीजेपी ने कसा तंज

Rajendra Singh Gudha: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने शुक्रवार को अपने राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया। गवर्नर हाउस के मुताबिक, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मंत्री को हटाने की सिफारिश की थी। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की अनुशंसा को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। गवर्नर […]

Rajendra Singh Gudha: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने शुक्रवार को अपने राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया। गवर्नर हाउस के मुताबिक, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मंत्री को हटाने की सिफारिश की थी। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की अनुशंसा को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया।

गवर्नर हाउस ने कहा, ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 21 जुलाई की शाम को राज्यपाल कलराज मिश्र से मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त करने की सिफारिश की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री गहलोत की इस सिफारिश को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।’ हालांकि आदेश में गुढ़ा की बर्खास्तगी का कोई कारण नहीं बताया गया।

---विज्ञापन---

राजेंद्र सिंह की बर्खास्तगी के बाद बीजेपी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार किया है। बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गहलोत राज में सच बोलना मना है।

---विज्ञापन---

गुढ़ा ने अपनी सरकार पर उठाए थे सवाल

गुढ़ा ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की हालिया घटनाओं पर अपनी ही सरकार की आलोचना की थी। विधानसभा में बोलते हुए कांग्रेस नेता गुढ़ा ने कहा कि यह स्वीकार किया जाना चाहिए कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा में विफल रही है। गुढ़ा ने कहा, ‘मणिपुर के बजाय हमें अपने अंदर झांकना चाहिए कि राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार क्यों बढ़े हैं।’

---विज्ञापन---

सिलसिलेवार हुए कई अपराध

हाल ही में एक 19 वर्षीय लड़की का शव एक कुएं से बरामद किया गया था, जिसमें कथित तौर पर बलात्कार और हत्या के बाद उसे फेंक दिया गया था। इस रेप-मर्डर केस पर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ था।

इस बीच, जोधपुर पुलिस ने 19 जुलाई को जोधपुर के रामनगर ग्राम पंचायत के चेराई गांव में एक झोपड़ी से चार जले हुए शव बरामद किए। जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्यों की पहले हत्या की गई और फिर उनके शवों को आग लगा दी गई।

---विज्ञापन---

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना का संज्ञान लिया है। जले हुए शवों की बरामदगी को लेकर कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए भाजपा ने सीएम गहलोत के इस्तीफे की मांग की।

जोधपुर में स्टूडेंट के साथ सामूहिक शोषण

इससे पहले रविवार को एक अन्य घटना में राजस्थान के जोधपुर में एक 17 वर्षीय दलित लड़की के साथ कॉलेज के तीन छात्रों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया, जबकि उसके प्रेमी की पिटाई की गई। हालांकि, बाद में पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

---विज्ञापन---

तीनों आरोपियों की पहचान समंदर सिंह भाटी, धर्मपाल सिंह और भट्टम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने पहले लड़के पर हमला किया और फिर नाबालिग लड़की के साथ बारी-बारी से रेप किया।

---विज्ञापन---

केंद्रीय मंत्री बोले- सच बोलना मना है

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि गहलोत राज में सच बोलना मना है। सीएम साहब में सत्य स्वीकार कर पाने का साहस नहीं है। उनके मंत्री राजेंद्र गुढ़ा जी ने विधानसभा में सच कह दिया तो गहलोत जी को इतना बुरा लगा कि उन्हें पद से ही हटा दिया। गहलोत साहब ने इस तरह अपने साथियों को चेतावनी दी है, सच बोलोगे तो बख्शे नहीं जाओगे। अपने ही साथियों को डराना, उनका मुंह सी देना, इसे भी तो दमन कहेंगे।

यह भी पढ़ें: West Bengal: 5 अगस्त को बंगाल में BJP नेताओं का घर घेरेगी TMC, अभिषेक बनर्जी ने किया ऐलान

First published on: Jul 21, 2023 09:47 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola