West Bengal: 5 अगस्त को बंगाल में BJP नेताओं का घर घेरेगी TMC, अभिषेक बनर्जी ने किया ऐलान

Abhishek Banerjee, Mamta Banerjee, West Bengal

West Bengal

West Bengal: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के धर्मतल्ला स्थित तृणमूल द्वारा आयोजित शहीद दिवस के मौके पर पार्टी सचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी ने खुले मंच से एक बड़ा फरमान जारी किया है।  उन्होंने अपने नेताओं और कर्मियों को यह आदेश दिया है कि वह भारी से भारी संख्या में इकठ्ठा होकर राज्य के 341 ब्लॉकों के भाजपा नेताओं के घरों का पांच अगस्त को घेराव करें। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक भाजपा नेताओं के घरों मे रह रहे बुजुर्गों को छोड़ अन्य किसी भी सदस्य को ना तो उनके घर से बाहर जाने दें और ना ही किसी को घर मे प्रवेश करने दें।

विज्ञापन

अभिषेक ने यह भी फरमान जारी किया कि इस कर्मसूची के लिए सभी तृणमूल कर्मी पहले से एक लिस्ट तैयार कर लें की उनके ब्लॉक या बूथ इलाके मे कितने भाजपा कर्मी या नेता रह रहे हैं। उन सभी का लिस्ट तैयार कर उनके घरों के घेराव की तैयारी कर लें। पांच अगस्त को बिना किसी को क्षति पहुंचाए बड़े स्तर पर भाजपा नेताओं व उनके कर्मियों के घरों का घेराव करें।

विज्ञापन

अभिषेक की बात सुनकर हैरत में पड़ीं ममता

अभिषेक ने केंद्र के ऊपर 100 दिन की रोजगार योजना के तहत करीब एक लाख 15 हजार करोड़ की बकाया राशि की मांग को लेकर दिल्ली चलो अभियान का आह्वान भी किया। कहा कि अपना हक लेने के लिये अब उनको किसी के पैर मे नहीं गिरना, बल्कि उनके कार्यालयों का भी घेराव कर अपना हक उनसे छीनकर लाना है। अभिषेक के इस बयान को सुनकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैरत में पड़ गईं। जिसके बाद उन्होंने उनके फरमान में थोड़ा बदलाव लाकर कहा की बीजेपी नेताओं के घरों का प्रतीकात्मक घेराव किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बीजेपी नेताओं के घर से 100 मीटर दूर घेराबंदी कार्यक्रम का आदेश दिया।

विज्ञापन

कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ