---विज्ञापन---

Queen Elizabeth Death: 13 साल की उम्र में हो गया था प्यार, पालतू जानवरों से था लगाव 

अमित कसाना, लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में गुरुवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में निधन हो गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था। उनके पिता का नाम एल्बर्ट था। जो बाद में जार्ज छठे के तौर पर जाने गए। वह जार्ज पंचम के […]

---खबर नीचे जारी है---

अमित कसाना, लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में गुरुवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में निधन हो गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था। उनके पिता का नाम एल्बर्ट था। जो बाद में जार्ज छठे के तौर पर जाने गए। वह जार्ज पंचम के दूसरे बेटे थे। उनकी मां का नाम एलिजाबेथ था। यही कारण है कि महारानी को  एलिजाबेथ द्वितीय के तौर पर जाना गया।

अभी पढ़ें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधन, प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के राजा घोषित

जब लोगों की भीड़ जमा हो गई थी

---खबर नीचे जारी है---

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप यानी ड्यूक ऑफ एडिनबरा की शादी 20 नवंबर 1947 में हुई थी। बताया जाता है कि प्रिंस फिलिप महारानी के दूर के रिश्तेदार थे और 13 साल की उम्र में उन्हें एलिजाबेथ द्वितीय से प्यार हो गया। जब दोनों की शादी हो रही थी, तो दोनों की एक झलक पाने के लिए बकिंघम पैलेस के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। उनका पहला बच्चा प्रिंस चार्ल्स 1948 में पैदा हुए थे। 1950 में उनकी बेटी ऐनी का जन्म हुआ। 6 फरवरी 1952 को बीमार चल रहे किंग जार्ज छठे की मौत हो गई।

अभी पढ़ें बॉर्डर से दूर जाने लगे भारत और चीन के सैनिक, बैठक में हुआ था तय

---खबर नीचे जारी है---

पालतू जानवरों से लगाव

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को घोड़ों व पालतू कुत्तों से काफी लगाव था। उनकी पढ़ाई घर पर ही हुई थी। उनकी बहन राजकुमारी मार्गरेट, मां और एक टीचर ने उन्हें घर पर ही पढ़ाया था। जानकारी के मुताबिक महारानी एलिजाबेथ अक्तूबर 2021 से बीमार चल रहीं थी। पिछले कुछ समय तो वह कहीं आने-जाने में भी असमर्थ थीं। जिसके चलते वह अपनी मुलाकातें लंदन के बकिंघम पैलेस की बजाय स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में कर रही थीं।

---खबर नीचे जारी है---

1952 में महारानी बनी थीं
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के शासन के 70 साल पूरे हो गए थे। वह 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनी थीं। 70 साल पूरे होने पर देश भर में चार दिवसीय प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया गया था। हालांकि, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था। वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही दिखती थीं।

अभी पढ़ें  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 09, 2022 01:56 AM
End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola