नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 13 राज्यों में अपने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यों के प्रभारी की नई लिस्ट जारी की है।
लिस्ट में सबसे पहला नाम बिहार के प्रदेश प्रभारी का है। विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। बिप्लब कुमार देब को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं ओम माथुर छत्तीसगढ़ के प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि नितिन नवीन को सह प्रभारी नियुक्त किया गया लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड, प्रकाश जावडेकर को केरल, राधामोहन अग्रवाल को लक्षद्वीप, पी मुरलीधर राव को मध्य प्रदेश, विजय रूपाणी को पंजाब और चंडीगढ़, तरुण चुघ को तेलंगाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल और संबित पात्रा को पूर्वोत्तर का प्रभारी बनाया गया।
सह-प्रभारी
बीजेपी ने प्रभारी के साथ सह-प्रभारी की लिस्ट भी जारी की है। सांसद हरीश द्विवेदी को बिहार, विधायक नितिन नबीन को छत्तीसगढ़, सांसद डॉ। राधामोहन अग्रवाल को केरल, पंकजा मुंडे और डॉ। रमाशंकर कठेरिया को मध्य प्रदेश, विजया राहटकर को राजस्थान, अमित मालवीय और आशा लकड़ा को पश्चिम बंगाल और रितुराज सिन्हा को नॉर्थ ईस्ट प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अभी पढ़ें – बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा विरोध की धमकी के बाद कुणाल कामरा का गुड़गांव शो रद्द
नीतीश कुमार ने फूंका बिगुल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़ लिया है। नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल होने बाद 2024 की तैयारी में जुट गए हैं। पीएम मोदी के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने के लिए नीतीश देश के कई नेताओं से मिल रहे हैं। नीतीश कुमार पिछले दिनों दिल्ली प्रवास के दौरान 10 विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की थी। दिल्ली में अपने तीन दिनों के प्रवास के दौरान नीतीश कुमार कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी, सीपीएम महासचिव सीताराम यचुरी, सीपीआई के महासचिव डी राजा से मिले।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली में किलेबंदी! 1000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
24 mins agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
3 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
4 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
5 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
6 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
10 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
18 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines