नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर को 72वां जन्मदिन है। इस अवसर पर बीजेपी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 15 दिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने का निर्णय किया है। देशभर में इन 15 दिनों में बीजेपी स्वास्थ्य, वृक्षारोपण, स्वच्छता आदि विभिन्न मुद्दों पर कार्यक्रम करेगी। बीजेपी कार्यकर्ता इन मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। सूत्रों के मुताबिक देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता इस बारे में बैठकें कर योजना बना रहें हैं।
सेवा पखवाड़ा का आयोजन
पार्टी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत तय कार्यक्रमों व अभियानों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों की भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेगी। सेवा पखवाड़ा में सेवा कार्यो के माध्यम से बीजेपी जनता के ओर नजदीक जाने की कोशिश करेगी। 17 सिंतबर से देशभर में बीजेपी रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करेगी। इसके अलावा जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को श्रमदान व स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा।
ऐसे बर्थडे मनाएंगे पीएम
जानकारी के मुताबिक बीजेपी जल, संरक्षण, वोकल फॉर लोकल, कृतिम अंग उपकरणों के वितरण के लिए कैम्प, टीबी मुक्त राष्ट्र आदि जन सेवा के मुद्दों पर कार्यक्रम करेगी। इयके अलावा बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार अपना जन्मदिन मध्य प्रदेश के श्योपुर के कूनो अभयारण्य में मनाएंगे। यहां अफ्रीका से कुल 25 चीते लाए जा रहें हैं। इसके अलावा पीएम के जन्मदिन पर उनहें मिले कुल 1200 उपहारों की नीलामी की जाएगी। नीलामी में भाग लेने के लिए pmmementos.gov.in वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। नीलामी के पैसे को नमामि गंगे मिशन में लगाया जाएगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
11 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
3 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
4 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
5 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines