Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर में दो सगी बहनों से दुष्कर्म और हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस ने जारी किया स्टेटमेंट

Lakhimpur Kheri Police

Lakhimpur Kheri Police

Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर खीरी में बुधवार को दो सगी बहनों के दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस छह आरोपितों को हिरासत में ले चुकी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी पीड़ित बहनों को पहले से जानते थे। लखीमपुर खीरी एसपी संजीव सुमन ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग तरह से अपराध में शामिल कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इन आरोपियों की पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई है। आरोपी जुनैद को एक मुठभेड़ में पकड़ा गया है, जहां उसके पैर में गोली लगी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

एसपी ने अहम जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मृतक लड़कियों के दोस्त थे। इनमें से सोहेल और जुनैद ने लड़कियों को खेतों में फुसलाया और बलात्कार किया। लड़कियों द्वारा जबरन शादी के लिए मजबूर करने के बाद, सोहेल, हाफिजुल और जुनैद ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। फिर उन्होंने करीमुद्दीन और आरिफ को बुलाया और सबूत मिटाने के लिए लड़कियों को फांसी पर लटका दिया।

इस बयान में बताया गया है कि छोटू के अलावा सभी लड़के लखीमपुर खीरी के लालपुर गांव के रहने वाले थे। छोटू जो लड़कियों का पड़ोसी था उसने दोनों लड़कियों को इन लड़कों से मिलवाया था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

अपने बयान में एसपी ने आगे कहा, “यह प्रारंभिक जांच है, पोस्टमॉर्टम 2-3 घंटे में शुरू होने वाला है। 3 डॉक्टरों का एक पैनल पोस्टमार्टम करेगा। मामला महिलाओं के खिलाफ और समाज के एक कमजोर वर्ग के खिलाफ है। हमने गति और संवेदनशीलता के साथ काम किया। आरोपी के खिलाफ IPC 302, 376 और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज।”

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ