सोशल मीडिया पर 'गदर' मचाने वाली महिला मुश्किल में, सचिन को ऐसा क्या बोल दिया? मिला नोटिस
Edited By jp Yadav

Remove term: Seema Haider Seema Haider
Edited By jp Yadav

Remove term: Seema Haider Seema Haider
Seema Haider : पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर के पति सचिन मीणा को ‘लप्पू’ और ‘झींगुर’ कहना ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव की महिला को भारी पड़ सकता है। सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने इस बयानबाजी को गंभीरता से लेते हुए सचिन मीणा के लिए ‘लप्पू’ और’ झींगुर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने वाली महिला मिथिलेश भाटी को नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि यह नोटिस सचिन की पत्नी सीमा हैदर की ओर से भेजा गया है। उधर, मिथिलेश भाटी ने कहा है कि मैं नोटिस से नहीं डरती, जो होगा देखा जाएगा।
सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का कहना है कि महिला ने सचिन के लिए ऐसे कई शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिससे हमारे क्लाइंट की मानहानि होती है। उनकी मानें तो सीमा हैदर और सचिन की ओर से मिथिलेश भाटी के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा जा चुका है। अब देखते हैं कि उनका अगल कदम क्या होगा। क्या मिथिलेश के माफी मांगने पर मामला खत्म हो जाएगा? इस सवाल के जवाब में वकील ने कहा कि यह सचिन मीणा और उनका परिवार तय करेगा।
बता दें कि दिल्ली के रहने वाले और सुप्रीम कोर्ट के जाने माने वकील एपी सिंह इससे पहले निर्भया केस में दोषियों की पैरवी कर चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि सचिन मीणा पर महिला ने अनर्गल आरोप लगाए हैं। महिला ने यहां तक कहा है कि वह सीमा हैदर को कैसे गर्भवती कर सकता है यानी सचिन की मर्दानगी पर सवाल उठाया है। इसके अलावा ‘लप्पू’ और ‘झींगुर’ के अलावा कई और आपत्तिजनक शब्द सीमा हैदर और सचिन मीणा के लिए कहा है, जो असहनीय है।
गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा की ही रहने वाली पड़ोसन मिथिलेश भाटी ने मीडिया से बातचीत में सचिन और सीमा हैदर के प्यार को अविश्वनीय बताया था। इसके अलावा मिथिलेश ने सचिन के कमजोर शरीर पर भी कमेंट किया था। यहां तक कहा था कि सीमा हैदर का सचिन से प्यार करने का मकसद ही कुछ और है। इसके बाद सचिन को लप्पू और झींगुर कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसे करोड़ों लोग देख चुके हैं।
बता दें कि सीमा हैदर पाकिस्तान से दुबई और नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई हैं। फिलहाल उन्हें गौतमबुद्धनगर कोर्ट से जमानत मिली हुई है और वह पति सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में रह रही हैं। उनके खिलाफ जांच जारी है। खुफिया एजेंसियों और जिला पुलिस ने सीमा को अब तक क्लीन चिट नहीं दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: