नई दिल्ली: इंटरपोल की बैठक में पाकिस्तानी अफसर शामिल हुए। यह पूछे जाने पर कि क्या अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को जल्द ही भारत को सौंप दिया जाएगा? एक उच्च पदस्थ पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी ने मंगलवार को टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
दरअसल पाकिस्तान की सबसे बड़ी जांच एजेंसी फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के डायरेक्टर जनरल मोहसिन बट से जब मीडिया कर्मियों ने सवाल करना चाहा तो वह पहले ही बोलने से इनकार करने लगे। हालांकि पत्राकर ने उने पूछ ही लिया कि पाकिस्तान कब दाऊद और आतंकी हाफिज सईद को भारत को सौंपेगा। इसपर पाकिस्तान अफसर के मुंह पर ताला लग गया।
दिल्ली में इंटरपोल महासभा में भाग लेने के लिए भारत में पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के महानिदेशक मोहसिन बट ने समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा इस विषय पर सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया। बट पाकिस्तान के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।
1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों में शामिल होने के कारण दाऊद इब्राहिम को 2003 में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ‘वैश्विक आतंकवादी’ नामित किया गया था। पिछले महीने राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 25 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी।
अभी पढ़ें – आतंकवादियों और ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन, कई राज्यों में NIA की छापेमारी जारी
बता दें कि दुनियाभर में अपराध पर रोक लगाने के लिए। 1923 में इंटरपोल का गठन किया गया था। यह एक अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन है। इसकी स्थापना ऑस्ट्रिया के विएना में हुई थी। 195 देश इसके सदस्य हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
4 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
6 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
8 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
8 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
9 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
11 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
11 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
11 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
14 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines