Target killing: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में फिर टारगेट किलिंग, आतंकियों के ग्रेनेड हमले में यूपी के दो मजदूरों की मौत

Shopian Target killing
विज्ञापन

Shopian Target killing:  जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के हरमन इलाके में आतंकवादियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग को अंजाम दिया है। आतंकियों ने यहां ग्रेनेड हमला कर दो गैर स्थानीय लोगों की हत्या की कर दी। दोनों मृतक पेशे से मजदूर थे और उत्तर प्रदेश के कन्नूज जिले के रहने वाले थे। बता दें कि तीन दिनों में इस तरह की ये दूसरी वारदात है।

अभी पढ़ें – आतंकवादियों और ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन, कई राज्यों में NIA की छापेमारी जारी

विज्ञापन

मजदूरों की पहचान मनीष कुमार और राम सागर के रूप में हुई है। रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने हमले की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब मनीष कुमार और राम सागर टिन शेड में सो रहे थे।

टिन शेड पर फेंका था ग्रेनेड

टिन शेड में पांच मजदूर सो रहे थे, तभी टिन शेड के अंदर ग्रेनेड फेंका गया। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने शोपियां के हरमन में ग्रेनेड फेंका, जिसमें यूपी के दो मजदूर मनीष कुमार और राम सागर की मौत हो गई। इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

विज्ञापन

एडीजीपी कश्मीर ने ट्वीट कर बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी इमरान बशीर गनी को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है और आतंकियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

विज्ञापन

शोपियां जिले में एक हफ्ते में अल्पसंख्यकों पर आतंकवादियों का यह दूसरा हमला है। 15 अक्टूबर को आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ