NPS withdrawal rule changes: एक फरवरी से एनपीएस यानी नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System) के नियम बदल जाएंगे। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) के मुताबिक, अब एनपीएस खाते से 25 फीसदी से ज्यादा की राशि नहीं निकाली जा सकती। इस राशि में कर्मचारी और नियोक्ता दोनों का पैसा शामिल होगा। खाते से निवेश के दौरान केवल तीन बार आंशिक निकासी की जा सकती है।
तीन साल के बाद निकाली जा सकती है 25 फीसदी राशि
एनपीएस से 25 फीसदी राशि तीन साल के बाद कभी भी निकाली जा सकती है। इसके लिए तीन साल तक इसमें निवेश करना होगा। बच्चों की पढ़ाई, विवाह, घर खरीदने, बीमारी का इलाज करने, कोई स्टार्टअप शुरू करने या किसी भी इमरजेंसी पर एनपीएस से 25 फीसद तक की राशि निकाली जा सकती है।
तीन साल तक एनपीएस का सदस्य होना जरूरी
एनसीपी से खाताधारक तभी पैसा निकाल सकते हैं, जब वे अकाउंट खुलने के बाद तीन साल तक इसके सदस्य हों। एनपीएस खाते से 25 फीसदी से ज्यादा की राशि नहीं निकाली जा सकती। खाताधारक केवल तीन बार ही खाते से आंशिक निकासी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सावधान! FasTag Scam से खाली हो सकता है बैंक खाता, इन 5 बातों का रखें ख्याल
एनपीएस से पैसे कैसे निकालें?
एनपीएस से पैसे निकालने के लिए सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी के प्रतिनिधि सरकारी नोडल अधिकारी के जरिए रिक्वेस्ट की जा सकती है। इसमें आप पैसे किसलिए निकालना चाहते हैं, इसकी वजह और अन्य जानकारी देनी पड़ेगी। अगर खाताधारक बीमार है तो उसकी जगह पर परिवार का कोई अन्य सदस्य या नॉमिनी रिक्वेस्ट कर सकता है।
एनपीएस क्या है?
बता दें कि एनपीएस भारत सरकार का कार्यक्रम है। यह पीएफआरडीए की देखरेख में संचालित होता है। एनपीएस इक्विटी, सरकारी प्रतिभूतियों के अलावा कारपोरेट बॉन्ड जैसी विभिन्न जगहों पर पैसा निवेश करता है।
यह भी पढ़ें: Aadhaar Card: ईपीएफओ का बड़ा ऐलान, DOB के लिए आधार कार्ड नहीं होगा कोई Proof!
संबंधित खबरें
राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
6 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
7 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
8 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
8 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
9 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
9 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
11 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
12 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
12 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines