Aadhaar Card: ईपीएफओ का बड़ा ऐलान, DOB के लिए आधार कार्ड नहीं होगा कोई Proof!

Aadhaar Card: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने आधार कार्ड को जन्म तिथि के लिए प्रूफ से हटा दिया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

epfo said Aadhaar card will not be proof for DOB

Aadhaar

विज्ञापन

एक रिपोर्ट की मानें तो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा लोगों के लिए एक गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत आधार कार्ड अब जन्म तिथि के तौर पर नहीं अपनाया जाएगा।

विज्ञापन

DoB के प्रूफ में नहीं इस्तेमाल होगा Aadhaar Card

दरअसल, UIDAI ने एक लेटर में कहा था कि डेट ऑफ बर्थ के DoB के प्रूफ के लिए आधार कार्ड स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर कोई आधार का यूज जन्म तिथि प्रमाण पत्र के तौर पर करता है तो उसके दस्तावेजों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद ईपीएफओ ने भी एक सर्कुलर जारी किया और इसमें आधार कार्ड को DoB के प्रूफ से हटाने की बात कही।

 DoB Proof के लिए इन दस्तावेज को कर सकेंगे यूज

  1. पासपोर्ट (Passport)
  2. पैन कार्ड (PAN Card)
  3. SSC सर्टिफिकेट
  4. बर्थ सर्टिफिकेट (Birth Certificate)
  5. मार्कशीट्स (Marksheets)
  6. स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (School Leaving Certificate)
  7. ट्रांसफर सर्टिफिकेट (Transfer Certificate)
  8. सरकार द्वारा जारी किया गया निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate Issued by Government)
  9. केंद्र/राज्य सरकार संगठनों के सर्विस रिकॉर्ड पर आधारित प्रमाणपत्र (Certificate based on service record of Central/State Government organizations)

ये सभी दस्तावेज अगस्त 2023 को जारी ईपीएफओ के सर्कुलर के अनुसार जन्म तिथि (DOB) बदलने के लिए यूज किए जाएंगे।

विज्ञापन

किस प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड जरूरी?

आधार कार्ड को जन्म तिथि प्रमाण पत्र (Date of Birth Certificate) के तौर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन आप इस दस्तावेज का इस्तेमाल प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस के तौर पर कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से 12 अंकों का आधार कार्ड एड्रेस प्रूफ (Address Proof), आईडी प्रूफ (ID Proof) के तौर पर अपनाया जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ