सावधान! FasTag Scam से खाली हो सकता है बैंक खाता, इन 5 बातों का रखें ख्याल

FasTag Scam Avoid Tips: फास्टैग का केवाईसी करवाना 31 जनवरी से पहले जरूरी है, लेकिन इस चक्कर में बस आप किसी फ्रॉड के शिकार न हो जाए? आइए 5 ऐसी बातों के बारे में जानते हैं जिनका ख्याल रखकर आप फ्रॉड से बच सकते हैं।

FasTag Scam avoid tips to remember

FasTag Scam

विज्ञापन

31 जनवरी 2024 से पहले सभी के लिए फास्टैग का केवाईसी करवाना जरूरी है। इस केवाईसी करवाने के चक्कर में बस आप किसी स्कैम की चपेट में न आ जाए। जी हां, फास्टैग स्कैम के जरिए कई लोगों का बैंक खाता खाली होने के मामले हैं। पिछली रिपोर्ट्स पर नजर डाली जाए तो ऐसे कई मामले रहे हैं जब लोग फास्टैग स्कैम (FasTag Scam in Hindi) के शिकार हुए हैं, आइए आपको ऐसी 5 बातों के बारे में बताते हैं जिनका ख्याल रखना सभी के लिए जरूरी है और फास्टैग स्कैम से बचा जा सकता है।

विज्ञापन

FasTag Scam से बचने के लिए इन 5 बातों का रखें ख्याल

  1. डिजिटल सर्विस के लिए कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करने से पहले सतर्क रहें। गूगल सर्च से मिले कस्टमर सपोर्ट नंबर पर संपर्क न करें।
  2. किसी के साथ भी अपने फोन पर आए OTP को शेयर न करें।
  3. FasTag KYC के लिए आए मैसेज पर तुरंत रिस्पॉन्स न करें। किसी तरह के लिंक पर क्लिक न करें।
  4. अपने बैंक खाते या डिजिटल पेमेंट ऐप को टू वेरिफिकेशन फीचर के साथ ही यूज करें।
  5. किसी तरह के फ्रॉड या स्कैम होने पर तुरंत साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करें।

ये भी पढ़ें- DOB के लिए आधार कार्ड नहीं होगा यूज

साइबर क्राइम होने पर शिकायत कैसे दर्ज करें?

अगर आपके साथ आपके किसी करीबी के साथ कोई ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है तो इसकी शिकायत तुरंत कर दें। साइबर क्राइम की शिकायत आप 1930 नंबर पर कॉल करके कर सकते हैं। जबकि, साइबर क्राइम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ