News24 Exclusive: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा बोले- राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े हैं
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

News24 Exclusive: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने News24 एक्सक्लूसिव बातचीत में बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े हैं।
हिमाचल चुनाव को लेकर धमाकेदार इंटरव्यू में जेपी नड्डा ने कहा कि ये अच्छी बात है कि राहुल गांधी बाहर निकले हैं, जमीन नापने निकले हैं, अच्छी बात है लेकिन भारत जोड़ो यात्रा… ये मैं कैसे मान लूं। वो तो भारत तोड़ने वालों के साथ खड़े हैं।
"राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े हैं"
◆ BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा @JPNadda #HimachalPradeshElections pic.twitter.com/ta0vkCHerZ
— News24 (@news24tvchannel) November 4, 2022
नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी उन देश विरोधी तत्वों के साथ खड़े हैं जिन्होंने नारा लगाया था कि अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं… कातिल कौन हुआ? सुप्रीम कोर्ट का वो जज जिसने अफजल गुरु को फांसी की सजा सुनाई। या फिर वो कातिल हैं जो उस वक्त राष्ट्रपति थे? प्रणव मुखर्जी उनकी ही पार्टी के नेता थे।
जेपी नड्डा ने कहा कि दूसरे दिन ही राहुल गांधी जेएनयू जाते हैं जहां नारे लगते हैं कि भारत तेरे टुकड़े होंगे… ईंशाअल्लाह… ईंशाअल्लाह। नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी जवाब दे दें कि वे भारत जोड़ने निकले हैं या फिर भारत तोड़ो यात्रा पर निकले हैं।
"यहां मुकाबला BJP और कांग्रेस के बीच है"
◆ BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा @JPNadda #HimachalPradeshElections pic.twitter.com/ysG2sistAW
— News24 (@news24tvchannel) November 4, 2022
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता ही खत्म है। कांग्रेस कैसा मैनिफेस्टो लाती है, क्या वादा करती है, लोग उस पर विश्वास ही नहीं करते हैं। नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोई त्रिकोणीय मुकाबला नहीं है।
आम आदमी पार्टी को लेकर नड्डा ने कहा कि वो उत्तरप्रदेश में चुनाव लड़े, उत्तराखंड में लड़े, गोवा में लडे लेकिन कहां का क्या रिजल्ट रहा, ये सभी को पता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल में बाद में आई और पहले चली गई, वे लेकिन क्रीज पर टीक ही नहीं पाए। सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी।
अभी पढ़ें – Ejaz Lakdawala: मरे हुए मच्छरों को बोतल में लेकर कोर्ट पहुंचा गैंगस्टर, जानें क्या है पूरा मामला
"हिमाचल में AAP बाद में आई और पहले चली गई"
◆ BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा @JPNadda #HimachalPradeshElections pic.twitter.com/ktwQrnIQu4
— News24 (@news24tvchannel) November 4, 2022
पार्टी में नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर नड्डा ने कहा कि कई बार परिवार में ऐसी बातें हो जाती है, सब वापस आ जाएंगे। रिजल्ट के बारे में पूछे जाने पर नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सहज रूप से सरकार बनाएंगी। सीटों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कहना जल्दबाजी होगी कि कितनी सीटें आएंगी लेकिन इतना कह सकता हूं कि भाजपा आराम से सरकार बनाएगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: