कंगना के बाद एक और एक्ट्रेस राजनीति में उतरीं? बिहार में पिता लड़ रहे लोकसभा चुनाव

Neha Sharma in Bhagalpur Bihar: हेमा मालिनी, रेखा, जया बच्चन और कंगना रनौत के बाद अब एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं। बिहार के भागलपुर में पिता के साथ चुनाव प्रचार करता देखकर कई लोग उनके राजनीति में आने के कयास लगा रहे हैं।

Neha Sharma

Neha Sharma in Bhagalpur Bihar: लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में माहौल गर्म है। ऐसे में सियासत की पिच पर बॉलीवुड हसीनाओं की एंट्री ने चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनावी बिगुल फूंका। तो अब सत्ता की गलियों में एक और अभिनेत्री के उतरने की सुगबुहागटें तेज हो गईं हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अदाकारा नेहा शर्मा की।

विज्ञापन

चुनाव प्रचार करने पहुंची नेहा शर्मा

विज्ञापन

नेहा शर्मा को हाल ही में बिहार के सियासी मैदान में देखा गया है। दरअसल नेहा यहां अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची थी। सफेद सूट और सादे लुक में नेहा पिता अजीत शर्मा के साथ गाड़ी में नजर आईं और उन्होंने लोगों से पिता को वोट देने की भी अपील की। यही नहीं पिता के साथ नेहा का पोस्टर बिहार के भागलपुर जिले में हर जगह देखने को मिला, जिसके बाद नेहा शर्मा की पॉलिटिकल एंट्री एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।

विज्ञापन

पिता के लिए मांगा वोट

नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा बिहार के भागलपुर से चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस पार्टी ने आगामी आम चुनाव के लिए अजीत शर्मा को अपना संसदीय उम्मीदवार बनाया है। अजीत पिछले काफी समय से राजनीति में एक्टिव हैं और वो कई बार भागलपुर से विधायक रह चुके हैं। ऐसे में नेहा शर्मा को पिता के साथ चुनावी रैली में देखकर कई लोग कयास लगा रहे हैं कि नेहा जल्द ही राजनीति में दस्तक दे सकती हैं। हालांकि नेहा या उनके पिता ने इसपर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन

राजनीति में करेंगी एंट्री?

विज्ञापन

नेहा शर्मा को चुनावी प्रचार करते देखकर कई लोगों का कहना है कि वो बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार बन सकती हैं। बेशक नेहा ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है मगर उनके पिता पहले ही बेटी को राजनेता बनाने का जिक्र कर चुके हैं। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अजीत शर्मा ने कहा था कि भविष्य में वो अपनी बेटी को राजनीति में उतारना चाहते हैं। अब पिता की विरासत आगे बढ़ाने के लिए नेहा सियासी मैदान में कदम रखती हैं या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ