नई दिल्ली: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण मुंबई निवासियों को एक बार फिर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। पूरे पश्चिमी उपनगरीय इलाकों को जोड़ने वाला वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे वाहनों से खचाखच भरा रहा।
मुंबई में हुई भारी बारिश
जलजमाव वाली सड़कें पर यात्री परेशानी झेलते दिखे। अंधेरी सबवे, आरे रोड, नासिक भिवंडी बाईपास और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (ईईएच) सहित अन्य क्षेत्रों में भी भीड़भाड़ के कारण धीमी गति से यातायात का सामना करना पड़ा। इस बीच, मुंबई लोकल ट्रेनें भी 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही थीं।
उत्तराखंड में भारी वर्षा का अनुमान
देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आज और कल यूपी तथा उत्तराखंड में भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है। गुजरात और मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के चंबल संभाग और पश्चिमी हिस्से तथा राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक ओडिशा, महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और गोवा में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है।
अभी पढ़ें – Bihar News: बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग करके खूनी खेल खेलने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार
मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिन कई राज्यों में भारी बारिश होंगे। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी यूपी, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण-गोवा में भारी बारिश होगी। साथ ही मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पूर्वोत्तर के राज्यों समेत गुजरात में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यूपी-बिहार में भी बारिश का अलर्ट
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों में पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, उत्तरी कोंकण, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, सिक्किम उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश या फिर कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 mins agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
4 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
2 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines