Bihar News: बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग करके खूनी खेल खेलने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Bihar News: बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) में मंगलवार को चार थाना क्षेत्रों में अंधाधुंध फायरिंग (Begusarai Shootout) करने वाले चार आरोपियों को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि बदमाशों ने बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग की थी। इनमें 10 लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से एक की मौत हो गई थी। फायरिंग करने वाले आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। जानकारी के मुताबिक अब सभी चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इस फायरिंग कांड में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम युवराज, केशव, अर्जुन और समुत बताए गए हैं। हालांकि मामले में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रारंभिक तौर पर इतनी ही बताया गया है कि तीन आरोपियों को बेगूसराय से और एक आरोपी को झाझा से पकड़ा गया है। पुलिस अब सबी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि बेगूसराय में इन बदमाशों ने फायरिंग की थी। इसमें 10 लोगों को गोली लगी थी। एक की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
"जहां घटना हुई है, वहां की पुलिस जांच कर रही है" : @NitishKumar
BJP ने बेगूसराय की घटना की जांच CBI और NIA से कराने की मांग की है। pic.twitter.com/Zf5htrb3I0
— News24 (@news24tvchannel) September 16, 2022
आपको बता दें कि बिहार के बेगूसराय जिले में इसी मंगलवार शाम को बदमाशों ने नेशनल हाईवे-28 स्थित चार अलग अलग थाना क्षेत्रों में तावड़तोड़ फायरिंग की थी। बदमाशों के इस खूनी खेल में 10 लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से एक की मौत हो गई थी। आरोपी करीब 30 किमी तक गोलियों बरसाते गए थे। पुलिस ने आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में सात पुलिस वालों पर भी गाज गिरी थी।
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की जांच के मामले में कहा कि जहां घटना हुई है, वहां की पुलिस मामले की जांच करेगी। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार शुक्रवार को किसी कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां पत्रकारों की ओर से उनसे बेगूसराय की घटना के बारे में पूछा गया। उन्हें बताया कि भाजपा ने इस घटना की सीबीआई और एनआईए से जांच कराने की मांग की है। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि घटना जहां हुई है वहीं की पुलिस पूरी जांच करेगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: