मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट की सोमवार सुबह इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। बताया जा रहा है कि उतरने के दौरान रनवे पर फ्लाइट का एक टायर फट गया था। हादसे के बाद कुछ देर के लिए रनवे को बंद किया गया। रनवे की जांच की गई। इस दौरान दो अन्य फ्लाइटों को उतरने में देरी हुई। रनवे पर सब सुरक्षित मिलने के बाद उसे फिर विमानों के लिए खोल दिया गया था।
अभी पढ़ें – उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- चाहे कुछ भी हो जाए, शिवाजी पार्क में ही करेंगे दशहरा रैली
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह दिल्ली से मुंबई के लिए स्पाइसजेट की उड़ान संख्या SG-8701 सुबह करीब साढ़े सात बजे रवाना हुई। तकरीबन 9 बजे बाद यह फ्लाइट मुंबई पहुंची थी। स्पाइसजेट बोइंग 737-800 विमान मुंबई एयरपोर्ट के मुख्य रनवे 27 पर उतर ही रहा था कि उसका टायर फट गया। एयरपोर्ट पर अलर्ट घोषित किया गया।
दमकल, स्वास्थ्य व अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। हालांकि विमान ने सुरक्षित लैंड किया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं,
अभी पढ़ें – हंदवाड़ा नार्को टेररिज्म केस में एनआईए ने 12वें आरोपी को किया गिरफ्तार
इस बारे में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा “विमान रनवे 27 पर सुरक्षित रूप से उतरा हैं। जांच में एक टायर खराब पाया गया। उनका कहना था कि धुएं की सूचना नहीं थी। उनका कहना था लैंडिंग के दौरान कैप्टन को कोई असामान्यता बात महसूस नहीं हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस मामले की जांच की जा रही है कि ऐसा क्यों हुआ। आगे ऐसा नहीं हो इस बारे में काम किया जा रहा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
21 mins agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
2 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
3 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
4 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
5 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
7 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
8 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
10 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
12 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines