उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- चाहे कुछ भी हो जाए, शिवाजी पार्क में ही करेंगे दशहरा रैली
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि पार्टी की दशहरा रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में होगी। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी कटाक्ष किया और कहा कि पार्टी को यकीन नहीं है कि उसे आयोजन की अनुमति मिलेगी या नहीं। हालांकि ठाकरे ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह शिवाजी पार्क मैदान में ही दशहरा रैली करेंगे।
अभी पढ़ें – AAP vs BJP: दिल्ली विधानसभा कैंपस में दोनों पार्टियों के नेताओं ने रातभर दिया धरना, लगाए ये आरोप
Don't know whether Sena will get permission for Dussehra rally: Uddhav Thackeray
Read @ANI Story | https://t.co/umXpwwaQ2D#UddhavThackeray #DussehraRally #Shivsena pic.twitter.com/OmoS45omPF
— ANI Digital (@ani_digital) August 29, 2022
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में बहुत कुछ हो रहा है जिसके बारे में वह दशहरा रैली में बोलेंगे”। उन्होंने कहा शिवसेना की दशहरा रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में होगी। इस रैली में राज्य भर से शिवसैनिक पहुंचेंगे। हमें इन तकनीकी बातों की जानकारी नहीं है कि सरकार अनुमति देगी या नहीं। हम रैली करेंगे। हमारे लिए यह मायने नहीं रखता कि दूसरे रैलियां करेंगे या नहीं। जिसके खून में वफादारी है वह शिवसेना है। शिवसेना देशद्रोहियों से नहीं, बल्कि शिवसैनिकों के खून से बढ़ी है।”
आगे उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र की धरती देशद्रोही के बाद पुरुषों को जन्म देती है, नपुंसक को नहीं। लोग आमतौर पर सत्ताधारी पार्टी के साथ जाते हैं लेकिन लोग शिवसेना के पास आ रहे हैं। मैं जो कहना चाहता हूं, दशहरा रैली में कहूंगा।”
भाजपा पर हमला बोलते हुए ठाकरे ने कहा, ‘भाजपा ने लोगों में यह अफवाह फैला दी थी कि शिवसेना ने हिंदुत्व छोड़ दिया है लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि हमने हिंदुत्व नहीं छोड़ा है। मातोश्री के दरवाजे उन लोगों के लिए हमेशा खुले हैं जो सोचते हैं कि असली हिंदुत्व केवल शिवसेना है। वह बोले मैं महाराष्ट्र और हिंदुत्व की पहचान को मजबूत करने के लिए एक साथ आने की अपील करता हूं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: