Mulayam Singh Yadav Funeral: मुलायम के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे राजनाथ सिंह, अशोक गहलोत और शरद पवार

Mulayam Singh Yadav Passes Away

Mulayam Singh Yadav Funeral: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पैतृक गांव सैफई में उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है। यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर शाम को उनके गांव सैफई पहुंचा।

विज्ञापन

बता दें कि मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को उनकी ‘कोठी’ में रखा गया। उनका अंतिम संस्कार करीब 3 बजे होगा। सैफई के नुमाइश ग्राउंड में एक विशाल पंडाल लगाया गया है। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिग्गज राजनेता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीएम समेत भाजपा के बड़े नेता पहुंचे सैफई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार को पहुंचे थे। उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राकांपा प्रमुख शरद पवार आज सैफई में अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।

भारी संख्या में भीड़ आने पर प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

सैफई गांव में मुलायम सिंह यादव के बेटे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हैं। मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए वीवीआईपी समेत बड़ी संख्या में लोगों के गांव पहुंचने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कतार में लग कर सोमवार रात साढ़े नौ बजे तक करीब 10,000 लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किया।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ