Mulayam Singh Yadav Funeral: सीएम गहलोत भी होंगे शामिल, 3 बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार

CM Gehlot will attend the funeral of Mulayam Singh Yadav

सीएम गहलोत मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे

जयपुर: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा। जहां सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों का जमवाड़ा लगा हुआ है। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सैफई पहुंचेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा गया है। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। मुलायम सिंह यादव के निधन के चलते यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन

राजस्थान CMO से दी गयी जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर साढ़े 12 बजे जयपुर से विशेष विमान से आगरा पहुंचेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए सैफई पहुंचेंगे। वहीं इसके बाद सीएम गहलोत साढ़े 3 बजे सैफई से रवाना होकर शाम में जयपुर वापस लौटेंगे।

विज्ञापन

वहीं ये भी बताया जा रहा है कि सांसद राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर मुलायम सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सैफई पहुंच सकते हैं। वहीं राहुल के साथ प्रियंका गांधी, मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस की तरफ से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आधिकारिक प्रतिनिधि बनाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ