बच्चों से लेकर बड़ों तक को क्यों दी जाती है दूध पीने की सलाह? डाइटीशियन ने बताए फायदे

World Milk Day: दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन मौजूद होते हैं। वहीं अगर आप रोज दूध पीते हैं तो इसके एक नहीं, कई सारे फायदे होते हैं। इसके साथ ही कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर डाइटीशियन क्या बताती हैं।

Milk Benefits

दूध कैल्शियम का सोर्स होता है। इसमें कई प्रकार के हेल्दी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप हर रोज दूध पीते हैं तो इससे हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। दूध हमारी डेली डाइट का एक महत्वपूर्ण फूड है, जो कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-डी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये न सिर्फ पीने में बल्कि अन्य कई डिश को बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। दूध से मिठाइयां बनाई जाती हैं। ये शरीर को रोजाना की दिनचर्या के लिए पर्याप्त पोषण देता है। इसलिए, ज्यादातर डाइटिशियन और हेल्थ एक्सपर्ट इसे हर किसी को रोज पीने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं इसे लेकर मैक्स अस्पताल की डाइटीशियन डॉ. रीतिका समादार क्या कहती हैं?

विज्ञापन

दूध के पोषक तत्व

डाइटीशियन बताती हैं कि दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन-ए, बी और डी होता है। इसके अलावा, इसमें फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हेल्दी फैट्स के साथ एनर्जी का सोर्स भी होते हैं। दूध में कई हेल्दी एंजाइम्स भी मौजूद होते हैं, जो स्किन सेल्स के लिए जरूरी होते हैं। साथ ही ये स्किन को लंबे समय तक हेल्दी रखते हैं।

विज्ञापन

दूध पीना क्यों जरूरी?

हार्ट के लिए हेल्दी

विज्ञापन

दूध पोटेशियम और मैग्नीशियम का बेहतरीन सोर्स होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा को भी बढ़ाता है, जो हार्ट डिजीज के रिस्क से हमें बचाता है। इसलिए रोज दूध पीना आपके हार्ट को हेल्दी बनाए रखता है।

पाचन में मददगार

विज्ञापन

दूध में लैक्टोबैसिलस नाम के प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखते हैं। रोजाना 1 गिलास दूध पीने से गैस की समस्या कम होती है। साथ ही, दूध आंतों में भी गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ में मदद करता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

विज्ञापन

दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का एक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन्स के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे हमारी नींद बेहतर होती है। साथ ही दूध के सेवन से हैप्पी हार्मोन की भी ग्रोथ होती है और हमारा मूड बेहतर बना रहता है।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

विज्ञापन

दूध में विटामिन-ए और डी होते हैं, जो स्किन को नमी देने का काम करते हैं और उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, दूध हमारे बालों को भी मजबूत और हेल्दी बनाने में मदद करता है।

हड्डियों की मजबूती

विज्ञापन

इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन-डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। दूध बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं के लिए बेहद जरूरी होता है, क्योंकि पोषक तत्वों की कमी से हड्डियों में कमजोरी या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां होने का रिस्क बढ़ सकता है।

कब और कैसे पिएं दूध?

1. आयुर्वेद के अनुसार दूध पीने के लिए हर किसी का अलग-अलग समय तय है। वयस्कों को रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध पीना चाहिए।

विज्ञापन

2. वहीं बच्चों के लिए सुबह के समय दूध पीना सही रहता है।

3. बूढ़े लोगों या फिर पेट से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को दूध खाली पेट नहीं पीना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ