हाथ में शराब, मुंह में सिगरेट; देखो ये हैं भोलेनाथ के भक्त, नीलकंठ के रास्ते में छलका रहे थे जाम

Lord Shiva Drunk Devotees Video Viral: महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के बाद शराब पार्टी करते युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, नमकीन और सिगरेट के पैकेट लेकर खुद को शिवभक्त कहने वाले लड़के नदी किनारे बैठकर धार्मिकता की धज्जियां उड़ा रहे थे, जिन्हें देखकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा और उन्होंने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Lord Shiva Drunk Devotees Video Viral

नीलकंठ मंदिर के रास्ते में शराब पीते शिवभक्त।

विज्ञापन

Lord Shiva Drunk Devotees Video Viral (अमित रतौरी, ऋषिकेश): आज महाशिवरात्रि है। पूरा देश भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन है। देशभर के शिव मंदिरों में शिव-शिव गुंजायमान है। शिवभक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक करके महाकाल का आशीर्वाद ले रहे हैं। देश के प्रमुख शिव मंदिरों में शामिल उत्तराखंड के ऋषिकेश में बने श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में भी आज भक्तों का सैलाब उमड़ा।

देशभर से लोग नीलकंठ के दर्शन करने भी पहुंचे। इस बीच शिवभक्तों का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने शर्म से सिर झुका दिया। यह वीडियो नीलकंठ के दर्शन करने आए शिवभक्तों का है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके मन में भी सवाल उठेगा कि क्या यह वास्तव में शिव भक्त हैं?

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो में?

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक ऋषिकेश में नीलकंठ महादेव मंदिर के रास्ते में नदी किनारे बैठे हैं। पास में शराब की बोतल, कोल्ड ड्रिंक की बोतल, नमकीन के पैकेट, सिगरेट की डिब्बियां हैं। युवकों के हाथ में शराब के जाम हैं और वे सिगरेट फूंक रहे थे। युवकों को देखकर इलाके के स्थानीय लोगों ने उन्हें टोका तो वे पहले बहस करने लगे।

जब लोगों ने वीडियो बनानी शुरू की और उनसे पूछा कि यह क्या कर रहे हो? भगवान के दर पर बैठकर शराब पीते शर्म नहीं आती तो वे मुंह छिपाने लगे। उन्होंने कहा कि वे नीलकंठ के दर्शन करने और भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने आए थे। अब वापस जा रहे हैं तो रास्ते में रुक गए। यह सुनकर लोग भड़क गए और उन्होंने कहा कि शर्म करो, अपने आप को भोलेनाथ के भक्त कहते हो।

विज्ञापन

धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस

वीडियो बना रहे लोगों ने जाम छलका रहे युवकों से कहा कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। देवभूमि की आस्था ही नहीं, बल्कि धार्मिक सौहार्द को भी गहरी चोट पहुंच रही है।

विज्ञापन

दूसरी ओर, बड़ा सवाल यह है कि गढ़वाल और पौड़ी की पुलिस जहां महाशिवरात्रि के पर्व पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था को चाक चौबंद करने का दावा ठोक रही है, वहीं उनकी निगाह सरेआम जाम छलका रहे इन शिवभक्तों पर क्यों नहीं पड़ी?

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी श्रद्धालु बनकर देवभूमि उत्तराखंड आने वाले लोगों के ऐसे वीडियो वायरल होते आए हैं, फिर वह धाम के रास्तों पर हों या फिर गंगा किनारे, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाती।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ