हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Body Signs: शरीर के ये संकेत बताते हैं कौन बनेगा अमीर, किसे करना होगा संघर्ष; जानें सामुद्रिक शास्त्र का रहस्य

Lucky Body Signs: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर की बनावट और निशान व्यक्ति के भाग्य और धन का संकेत देते हैं. कुछ खास लक्षण जीवन में सफलता और समृद्धि का इशारा माने जाते हैं, तो कुछ संघर्ष और परेशानी का. आइए जानते हैं, क्या हैं ये लक्षण?

विज्ञापन

Lucky Body Signs: सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra or Physiognomy) और हस्तरेखा विज्ञान (Palmistry) भारत की प्राचीन विद्या है, जिसका उद्देश्य मानव कल्याण है. ये शास्त्र मनुष्य मात्र के शरीर की संरचना, बनावट, तिल, रेखाएं आदि के अध्ययन के सहारे भाग्य, सफलता और धन का संकेत देते हैं. शरीर के कुछ संकेतों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र बताता है कि बॉडी की कुछ खास बनावट, चिह्न और निशान ये बताते हैं कि किस व्यक्ति को जीवन में भाग्य का बढ़िया साथ मिलेगा और किसे संघर्ष करना होगा. आइए जानते हैं, शरीर के कौन-से संकेत व्यक्ति के अमीर होने का इशारा करते हैं?

ऐसे व्यक्ति बनते हैं धनवान

हाथ की धन रेखा

जिन व्यक्तियों की रिंग फिंगर यानी अनामिका और सबसे छोटी उंगली कनिष्ठा के नीचे के सीधी और बिना टूटी रेखा होती है, वे लोग समय के साथ कर्मफल से अक्सर बेहद अमीर होते हैं.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में खाना पकाते देखने का क्या मतलब है? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

विज्ञापन

हथेली के बीच में तिल

सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर तिल होना शुभ नहीं है, लेकिन यदि यह तिल हथेली एक बीचोंबीच है, यह काफी लकी माना जाता है. ऐसी तिल की शुभता के कारण व्यक्ति को सोसाइटी में काफी इज्जत मिलती है और वे खूब धन भी कमाते हैं?

लंबी और सीधी नाक

सामुद्रिक शास्त्र में नाक की बनावट को व्यक्ति के किस्मत के लिए कई प्रकार से लाभकारी बताया गया है. इस शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की नाक लंबी और सीधी होती है, वैसे लोग अक्सर टेंडर एज यानी कम उम्र में ही जबरदस्त सक्सेस पा लेते हैं.

विज्ञापन

6 उंगलियों वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ‘छांगुल’ यानी जिनकी किसी भी हाथ या पैर में 6 ऊंगलियां होती है, वे लोग बेहद लकी होते हैं. यह शास्त्र कहता है, ऐसे लोगों को उनकी मेहनत का फल उनकी कल्पना से भी अधिक मिलता हैं. इन्हें धन के साथ लोगों का प्यार भी खूब मिलता है.

यह भी पढ़ें: Money Manifestor Zodiac Signs: ये राशियां कहलाती हैं ‘मनी मेनिफेस्टर’, बिना मेहनत ‘जुगाड़’ से खींच लाते हैं पैसा‘

विज्ञापन

ऐसे लोग करते हैं संघर्ष

पतली-रूखी हथेली

बहुत से लोगों के हाथ न केवल पतले बल्कि बहुत सूखे भी होते हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यह शुभ लक्षण नहीं है. अक्सर ऐसे लोगों के जीवन धन का अभाव रहता है और संघर्ष की लड़ी लगी रहती है.

बायीं हाथ का दायीं से लंबा होना

हालांकि लोग यह बहुत काम भांप पाते हैं कि उनकी कोई हाथ लंबी या छोटी भी है, क्योंकि आदतन यह सामान्य लगती है. सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि जिन पुरुषों का बायां हाथ, दाएं हाथ से बड़ा होता है, वे लोग अक्सर अस्थिर और परेशान रहते हैं.

विज्ञापन

लंबा पेट और मांसविहीन घुटने

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्तियों का पेट अधिक लंबा और बहुत पतला होता हैं और जिनके घुटने बिना मांस एक सुस्पष्ट हड्डियों वाले होते हैं, उनके नसीब अक्सर गरीबी और अत्यधिक परिश्रम का बोलबाला रहता है.

यह भी पढ़ें: Dwidwadash Yog: शनि के नक्षत्र परिवर्तन से पहले बनेगा ‘द्विद्वादश योग’, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola