Swapna Shastra: सपने में खाना पकाते देखने का क्या मतलब है? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Swapna Shastra: जितने रोचक और आकर्षक सपने हैं, स्वप्न शास्त्र की व्याख्याएं भी उतनी रोचक और अर्थपूर्ण हैं. आइए जानते हैं, सपने में खाना पकाना, खाना खाना या भोजन बांटना भविष्य के बारे में क्या खास संकेत देता है.

bhojan-ke-sapne

फोटो क्रेडिट: Gemini AI

Swapna Shastra: सपनों की एक अलग ही दुनिया होती है, जो कभी रूमानी और सुहानी, तो कभी डरावनी और परेशानियां पैदा करने वाली होती हैं. वहीं कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिर ये सपना आया ही क्यों? भारत की प्राचीन विद्या स्वप्न शास्त्र में ऐसे अनेक सपनों के अर्थ बताएं गए हैं और उनके मायने समझाएं गए हैं.

विज्ञापन

ऐसे ही कुछ सपने खाने और भोजन से जुड़े हैं. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में भोजन से जुड़ी गतिविधियां भविष्य के लिए कई संकेत देती हैं. आइए जानते हैं, सपने में खाना पकाते, खाना खाते और खाना बांटते देखने का अर्थ क्या है, इनके बारे में क्या कहता है स्वप्न शास्त्र?

विज्ञापन

सपने में खाना पकाते देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने खुद कोई खाना पकाते देखना एक शुभ संकेत है, जिसका तात्पर्य है कि कड़ी मेहनत से किया हुआ काम जरूर सफल होगा. साथ ही यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने का भी संकेत देता है.

विज्ञापन

वहीं, यदि आप खाना दूसरों के लिए बना रहे हैं और किसी और घर में हैं, तो यह आपकी दयालुता का परिचायक है.

सपने में खाना खाते देखना

बड़े-बुजुर्ग सपने में भोजन करते हुए देखने को बहुत शुभ नहीं मानते हैं, लेकिन स्वप्न शास्त्र ज इसे फलदायी मानता है. सपने में खुद को भोजन करते देखना स्वास्थ्य लाभ पाने का संकेत है. दावत में खाना अचानक धन मिलने का इशारा करता है. लेकिन किसी मेहमान के साथ मिलकर खाना शुभ नहीं माना गया है, यह बीमारी और बिछड़ने को दर्शाता है.

विज्ञापन

सपने में खाना बांटते देखना

सपने में खुद खाना बांटते देखना पूर्वजों के आशीर्वाद और पितृ इच्छा को दर्शाता है. ऐसे सपने प्रायः आध्यात्मिक अर्थों वाले होते हैं. खाना परोसते हुए देखना कोई सेवा कार्य संपन्न करवाने का संकेत देता है. किसी दूसरे को खाना खिलाते देखना रुके हुए काम पूरे होने की ओर इशारा करता है.

विज्ञापन

वहीं सपने में खाना दान करने को पितृ इच्छा से जुड़ा माना गया है. इस प्रकार के सपने का अर्थ है कि कोई दिवंगत या पूर्वज आपसे तृप्ति की इच्छा रखते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ