'जबरन ऑपरेशन करा फैमिली प्लानिंग करवाई, अब कहते 2 बीवियां रखो'; मणिशंकर अय्यर पर भी भड़के अनिल विज

Anil Vij Reaction: भाजपा नेता अनिल विज ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, कांतिलाल और प्रियंका गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया जीती है। उन्होंने अपने अंदाज में तीनों नेताओं को सलाह देते हुए खूब सुनाई। अपने बयान में उन्होंने इंदिरा गांधी और इमरजेंसी का जिक्र भी किया।

Anil Vij

Anil Vij Reaction on Congress Leaders Statement: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं है। इस पार्टी की कोई एक सोच नहीं है। रोज इनकी सोच बदलती है और वे रोज नई बात कहते हैं। कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी में जबरदस्ती लोगों के ऑपरेशन कराकर फैमिली प्लानिंग करवाई थी। अब कांग्रेसी कह रहे हैं कि 2 बीवियां रख लो। मणिशंकर अय्यर को भी उन्होंने पाकिस्तान की बजाय भारत पर भरोसा करने की नसीहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांतिलाल भूरिया के बयान पर पलटवार

अनिल विज ने कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद, जैसा कि हमने अपने संविधान में लिखा है, हर महिला के खाते में एक लाख रुपये जमा किए जाएंगे तो जिनकी 2 पत्नियां हैं, उन्हें 2 लाख रुपये मिलेंगे। इस पर अनिल विज ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इंदिरा गांधी के कार्यकाल और इमरजेंसी का जिक्र किया। वहीं मणिशंकर अय्यर के बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त की।

विज्ञापन

मणिशंकर अय्यर को भी एक सलाह दी

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान को सम्मान देना चाहिए, क्योंकि उसके पास एटम बम है। अगर हम उन्हें सम्मान नहीं देंगे तो वे भारत के खिलाफ एटम बम का इस्तेमाल करने के बारे में सोचेंगे। इस पर तंज कसते हुए विज ने कहा की उन्हें पाकिस्तान के एटम बम पर भरोसा है, लेकिन जो हमारे पास है, उन पर विश्वास नहीं है। यह लोग हमेशा पाकिस्तान की प्रशंसा करते रहते हैं, कभी भारत की भी प्रशंसा करके देखनी चाहिए।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी के राशन वाले बयान का दिया जवाब

अनिल विज ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि 5 किलो राशन से भविष्य नहीं बनेगा। इससे आप ‘आत्मनिर्भर’ नहीं बनेंगे। अनिल विज ने कहा कि जिन 80 करोड़ परिवारों को राशन मिला है, उनसे जाकर पूछो। कांग्रेस का 50 साल राज रहा, उस समय ऐसे काम करने चाहिए थे कि लोगों को मुफ्त का राशन न लेना पड़ता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ