Ram Sita Milan: ऐसे हुई पुष्प वाटिका में राम-सीता की पहली भेंट, जानें प्रेम और मर्यादा की यह अनुपम कथा

Ram Sita Milan: त्रेतायुग में भगवान राम और माता सीता का प्रथम मिलन एक अन्यतम अद्भुत घटना है. जनकपुर के पुष्प वाटिका में राम-सीता मिलन की यह कथा युगों-युगों से मन को छूती आई है? आखिर उस क्षण में ऐसा क्या था जिसने जीवन की दिशा ही बदल दी? आइए जानते हैं, राम-सीता की पहली भेंट की अनुपम कथा.

Ram-Sita-Milan

Ram Sita Milan: अहिल्या को श्राप से मुक्त करने के बाद, राम, लक्ष्मण और विश्वामित्र आगे बढ़े और मिथिला के राजा जनक की राजधानी जनकपुर की ओर गए. यहां सीता का स्वयंवर होना था. त्रेतायुग का जनकपुर आध्यात्मिकता और सौंदर्य का अद्भुत संगम था. यहां के महल, उपवन और मंदिर हर ओर पवित्रता की आभा बिखेरते थे. इन्हीं उपवनों में एक थी ‘पुष्प वाटिका’, जहां स्वच्छ जलस्रोतों की कल-कल ध्वनि और खिले फूलों की महक वातावरण को स्वर्ग जैसा बना देती थी. इसी मनोहर स्थल पर होने वाला राम-सीता मिलन इतिहास की सबसे सुंदर कथाओं में एक है. आइए जानते हैं, पुष्प वाटिका में राम-सीता की पहली भेंट कैसे हुई थी और यह कथा क्या संदेश देती है?

विज्ञापन

गुरु आज्ञा से वाटिका पहुंचे श्रीराम

एक दिन विश्वामित्र जी ने पूजा के लिए शुभ पुष्प लाने का आदेश दिया. आदेश मिलते ही श्रीराम और लक्ष्मण उस वाटिका की ओर चल पड़े. राम के कदमों के साथ एक दिव्य शांति फैलती जाती थी, मानो प्रकृति स्वयं उन्हें स्वागत करने के लिए सजी हो.

विज्ञापन

गिरिजा पूजा खातिर आईं सीता माता

उसी समय मां जानकी अपनी सहेलियों के साथ देवी गिरिजा भवानी की पूजा के लिए फूल चुनने पहुंचीं. जैसे ही वे उपवन में आगे बढ़ीं, हवा में हल्की-सी सुगंध और सौम्यता और भी बढ़ने लगी. उनकी सहज विनम्रता और सौम्य रूप पूरे उपवन को आलोकित कर रहे थे.

प्रथम दर्शन: मौन में बंधा एक दिव्य संवाद

भगवान राम और माता सीता, इन दोनों की की नजर जैसे ही एक-दूसरे पर पड़ी, समय मानो थम गया. श्रीराम की दृष्टि में मर्यादा और सौम्यता थी. सीता के नेत्रों में लज्जा और दिव्यता का मिश्रण. हालांकि, वे दोनों स्तंभित थे लेकिन ऐसा लग रहा था कि मौन में भी एक दिव्य संवाद चल रहा हो.

विज्ञापन

किसी ने कुछ नहीं कहा, पर उस क्षणभर के मौन में एक गहरा, पवित्र और आजीवन चलने वाला संबंध जन्म ले चुका था. ऐसा लगा मानो उनकी आत्माएं एक-दूसरे को पहचान चुकी हों.

विज्ञापन

श्रीराम का मन हुआ विचलित

वाटिका से लौटने के बाद श्रीराम का मन विचलित हो उठा. उन्हें लगा जैसे किसी ने उनके शांत हृदय-सरोवर में एक कंकरी डाल दी हो और उसमें उठने वाली लहरें बार-बार सीता की छवि उभार रही हों. यह भाव नया था, पर स्वाभाविक भी.

सीता की मनोदशा पर बहनों की चुटकी

उधर जानकी भी अपने कक्ष में चुपचाप बैठी थीं. बहनों ने मुस्कराकर कहा- ‘दीदी का मन तो लगता है पुष्प वाटिका में ही रह गया.’ सीता चुप रहीं, पर उनके भीतर संकल्प जन्म ले चुका था. वे मन ही मन राम को अपने पति रूप में स्वीकार कर चुकी थीं.

विज्ञापन

देवी सीता की मां पार्वती से प्रार्थना

राजा जनक ने स्वयंवर के लिए कठोर शर्त रखी थी कि जो शिवधनुष उठाकर प्रत्यंचा यानी डोरी चढ़ाएगा, वही सीता का वर बनेगा. सीता को चिंता हुई कि कहीं राम इस परीक्षा में सफल होंगे या नहीं. उन्होंने पार्वती मां से प्रार्थना की कि उन्हें वही वर मिले जो उनके मन में बस चुके हैं. मां पार्वती ने आशीर्वाद दिया- ‘चिंता मत करो, तुम्हारा विवाह उसी से होगा, जो तुम्हारे लिए ही अवतरित हुआ है.’

राम-सीता मिलन का आध्यात्मिक संदेश

राम-सीता का यह मिलन मात्र प्रेम कथा नहीं, बल्कि मर्यादा, शुचिता, समर्पण और दिव्य नियति का प्रतीक है. यह मिलन सिखाता है कि पवित्र प्रेम मौन में भी अपना मार्ग बना लेता है और जो युगल ईश्वर की नियति में लिखा हो, उनका मार्ग स्वयं ब्रह्मांड प्रशस्त करता है.

विज्ञापन

यह प्रसंग हमें सिखाता है कि प्रेम में पवित्रता होनी चाहिए. हमारे संबंध कर्तव्य और मर्यादा पर टिके होने चाहिए. मन का संकल्प और विश्वास कठिन परिस्थितियों को भी सरल बना देता है. राम-सीता का प्रथम मिलन केवल दिव्य प्रेम ही नहीं, बल्कि धर्म और मर्यादा की विजय का भी अनूठा संदेश देता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ