किडनी में क्यों होती है पथरी? डॉक्टर ने बताए 5 कॉमन कारण, ऐसे करें बचाव

Kidney Stone Reasons: स्टोन की बीमारी एक कॉमन डिजीज है, जो दुनियाभर के लोगों को प्रभावित कर रही है। किडनी स्टोन होने के कई कारण हो सकते हैं, जो कि डेली लाइफ से जुड़े हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इस पर डॉक्टर की राय।

Kidney Stone Reasons

Kidney Stone Reasons

विज्ञापन

Kidney Stone Reasons: किडनी हमारे शरीर का अहम अंग है, इसमें किसी प्रकार की समस्या होना गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। किडनी स्टोन यानी गुर्दों की पथरी होना इस अंग से जुड़ी सबसे कॉमन बीमारी है। स्टोन होने के कई कारण हो सकते हैं, क्योंकि यह एक लाइफस्टाइल से जुड़ी हेल्थ डिजीज है। स्टोन बनने से इस अंग की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। दरअसल, किडनी का काम फिल्ट्रेशन का होता है, शरीर में टॉकसिन्स जमा हो जाते हैं, जिसे फ्लशआउट करने के लिए इस अंग की जरूरत पड़ती है। आइए डॉक्टर से जानते हैं किडनी स्टोन के 5 सबसे कॉमन कारणों के बारे में।

किडनी स्टोन होने के 5 कारण

इस बारे में हम आपको डॉक्टर शेयर किए गए एक वीडियो के माध्यम से बता रहे हैं, दरअसल विशाखा अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी सेहत से जुड़ी टिप्स के बारे में लोगों को बताती रहती हैं। किडनी स्टोन के कारणों के बारे में भी वे बता रही हैं।

विज्ञापन

1. नमक और चीनी का सेवन- यह दोनों चीजें हमारी रोजमर्रा में खाई जाने वाली सबसे कॉमन चीजें हैं। लगभग हर घर में इन दोनों आइटम्स का रोजाना यूज होता है और खाया भी जाता है लेकिन ये दोनों चीजे स्टोन का सबसे आम कारण हैं। हालांकि, अगर आप इन दोनों चीजों का सेवन जरूरत से ज्यादा करते हैं, तो यह स्टोन बना सकते हैं इसलिए अपनी डाइट में इन दोनों का सेवन कम से कम करने की कोशिश करें।

2. चाय-कॉफी का सेवन- नमक-चीनी की तरह ये दोनों लिक्विड्स भी सबसे कॉमन ड्रिंक्स हैं, जो अमूमन हर घर में बनती हैं। कई हेल्थ रिपोर्ट्स पहले भी दावा कर चुके हैं कि चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन हमारी सेहत के लिए हानिकारक है। डॉक्टर विशाखा के अनुसार, चाय-कॉफी का अधिक सेवन करने से भी किडनी स्टोन हो सकता है।

विज्ञापन

3. कैल्शियम इनटेक- कैल्शियम की दवा खाना आम है लेकिन बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी दवा का सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। खासतौर पर ऐसी दवाएं, जो किसी भी प्रकार से शरीर को नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। कैल्शियम का ज्यादा इनटेक कैल्शियम स्टोन का कारण होता है

4. पानी कम पीना- जो लोग कम पानी पीते हैं, उन्हें भी किडनी स्टोन का रिस्क रहता है। दरअसल, पानी की कमी से शरीर में फिल्ट्रेशन का काम प्रभावित होता है। इस वजह से भी किडनी में स्टोन बनते हैं।

विज्ञापन

5. ज्यादा प्रोटीन का सेवन- अगर शरीर के अंदर जरूरत से ज्यादा प्रोटीन बढ़ जाए तो भी किडनी स्टोन बन सकते हैं। प्रोटीन प्लांट-बेस्ड हो तो फायदेमंद होता है वहीं, मांसाहारी भोजन के अधिक सेवन से मिलने वाला प्रोटीन कई बार कुछ लोगों के शरीर के लिए हानिकारक हो जाता है।

बचाव के उपाय

1. लाइफस्टाइल में बदलाव करें, सोने और जागने का समय निर्धारित करें।

विज्ञापन

2. भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

3. फलों और सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

विज्ञापन

4. फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है, इसलिए रोजाना व्यायाम करें।

5. नींबू पानी और नारियल पानी जैसे इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स का सेवन करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ