नई दिल्ली: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई के सूत्रों की हवाले से खबर है कि उनरी बैंक इंजरी ज्यादा है और बैक में स्ट्रेस फ्रैक्चर आया है। जसप्रीत बुमराह चोट के बाद वापसी कर रहे थे, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच भी खेले लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में वह नहीं खेल पाए थे।
अभी पढ़ें – मेसी का ऑटोग्राफ लेने मैदान में कूद पड़ा फैंस, सिक्योरिटी गार्ड के धक्का मार गिराया, देखें वीडियो
पीटीआई के मुताबिक की चोट गंभीर है। उन्हें क्रिकेट से एक महीने तक दूर रहना पड़ेगा। पीटीआई ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से जसप्रीत बुमराह के टी-20 वर्ल्डकप से बाहर होने की पुष्टि की है।
चोट के बाद बुमराह ने की थी वापसी
बता दें कि बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शामिल किए गए थे। चोट के बाद मैदान में लौटे बुमराह ने दो मैच खेले। अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने अभ्यास सत्र के दौरान पीठ दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद मेडिकल टीम के कहने पर उन्हें पहले टी-20 मैच से बाहर किया गया था। इसी चोट के कारण उन्होंने एशिया कप भी नहीं खेला था।
मिशन वर्ल्ड कप को झटका
टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रही रोहित शर्मा की टीम में जसप्रीत बुमराह मेन प्लेयर थे। ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिच पर वे खतरनाक साबित होते। टीम इंडिया एशिया कप से ही डेथ ओवर में बहुत खराब बॉलिंग कर रही है। भुवनेश्वर कुमार 18वें और 19वें ओवर में बहुत महंगे साबित हो रहे हैं। ऐसे में उम्मीद थी कि बुमराह के आने से टीम की ये समस्या खत्म होगी। बुमराब डेथ ओवर में अपने य़ॉर्कर से बैटर को परेशानी में डालते थे।
बुमराह की जगह किसे मिलेगा मौका?
बुमराह की जगह भरना मुश्किल है। लेकिन अब उनके बाहर होने से मोहम्मद शमी की मौका मिल सकता है। अभी दीपक चाहर और मोहम्मद शमी स्टैंडबाय प्लेयर्स का हिस्सा हैं, ऐसे में दोनों में से किसी एक को मेन स्क्वॉड में शामिल किया जाएगा। शमी कोरोना पॉजिटिव आने के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम से बाहर हो गए थे।
अभी पढ़ें – IND vs SA: सबसे ज्यादा मजा किसे आउट करने में आया? अर्शदीप सिंह ने लिया इस दिग्गज का नाम..
T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
12 mins agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
8 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
9 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
11 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
11 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
13 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines