IND vs SA: सबसे ज्यादा मजा किसे आउट करने में आया? अर्शदीप सिंह ने लिया इस दिग्गज का नाम..

IND vs SA Arshdeep Singh

IND vs SA Arshdeep Singh

IND vs SA: तीन मैचों की टी 20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में अर्शदीप सिंह छा गए। उन्होंने साउथ अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर मेहमान टीम की कमर तोड़ दी थी। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। प्लेयर ऑफ़ द मैच हासिल करने के बाद अर्शदीप सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – IND vs SA: ना बैट था ना डायरी, रोहित शर्मा से t-shirt की बाजू पर ऑटोग्राफ पाकर खुशी से झूम उठा लिटिल फैन, देखें वीडियो

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह से जब पूछा गया कि उन्हें सबसे ज्यादा मजा किसे आउट करने में आया? इस पर अर्शदीप ने जवाब दिया कि ‘मैंने मिलर के विकेट का आनंद लिया, क्योंकि मुझे लगा कि वह एक आउटस्विंगर की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन मैंने इसके बजाय एक इनस्विंगर गेंद डाली।’

विज्ञापन

आगे भी इसी तरह प्रदर्शन करूंगा- अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह ने आगे कहा कि ‘मैंने महाराज का विकेट हासिल करने का सोचा, लेकिन उन्होंने अच्छा खेला। योजना कुछ और हो सकती थी। मैं तरोताजा हूं, एनसीए में अच्छा प्रशिक्षण सत्र रहा और उम्मीद है कि मैं आगे भी इस तरह का प्रदर्शन करूंगा।’

अर्शदीप सिंह ने बताया प्लान

मैच के दौरान अपने प्लान के बारे में अर्शदीप सिंह ने बताया कि ‘पहले ओवर में डीसी भाई (दीपक चाहर) ने टोन सेट किया और हमें पता था कि सतह से काफी मदद मिली है। हमारी योजना इसे सरल रखने और सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करने की थी।’

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका बनाम भारत पहला टी 20

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी 20 में अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी की। दोनों ने साउथ अफ्रीका के 9 रनों पर 5 विकेट गिरा दिए थे। इसके बाद मेहमान टीम 8 विकेट पर 106 रनों का स्कोर खड़ा कर सकी। जवाब में टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 110 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ