Jammu-Kashmir: कुलगाम एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर, सैन्य जवान समेत दो नागरिक घायल
Author: Gyanendra Sharma
Sep 27, 2022 11:46 AM IST
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद का एक आतंकी ढेर हो गया है। सुरक्षाबलों ने मौके पर आतंकियों के एक दल को घेर लिया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों और से फायरिंग जारी है। इस मुठभेड़ में सेना के एक जवान के साथ-साथ दो नागरिक भी घायल हो गये हैं। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
अभी पढ़ें – PFI के टेरर कनेक्शन पर 8 राज्यों में NIA-ED की छापेमारी, दिल्ली से लेकर केरल तक रेड
अभी पढ़ें – नॉर्थ ईस्ट में IAS-IPS ऑफिसर्स को नहीं मिलेगा स्पेशल भत्ता, केंद्र ने दिया यह बड़ा फैसला
सुरक्षाबलों ने आसपास रहने वाले लोगों को मुठभेड़स्थल से दूर रहने की हिदायत दी है। जानकारी के अनुसार, कुलगाम जिला के बाटपोरा इलाके में स्थानीय पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें