नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार को एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 2010 की चैंपियन इंग्लैंड की टीम को आयरलैंड ने हरा दिया है। बारिश के कारण बाधित मैच में इंग्लैंड में 5 रनों से जीत हासिल की है। 12वें नंबर की टीम आयरलैंड ने उसे डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रनों से हराया।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: शोएब अख्तर ने कर दी भविष्यवाणी, भारत के साथ ये टीम खेलेगी विश्वकप का फाइनल
https://twitter.com/cricketireland/status/1585178499027013633
इस मैच में आयरलैंड को रोमांचक जीत मिली। मैच के दौरान जब बारिश आई तब इंग्लैंड ने 14.3 ओवर में 105 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। मोइन अली (24) और लियम लिविंगस्टन (1) क्रीज पर थे। इंग्लैंड की टीम डकवर्थ लुईस के मेथड के हिसाब से 5 रन पीछे थी। यही कारण रहा कि आयरलैंड को जीत नसीब हुई। इंग्लैंड के लिए ये बड़ी हार है। आयरैंड ने इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है। इससे पहले आयरलैंड ने जीत के लिए 158 रनों का टारगेट सेट किया था।
कप्तान बालबर्नी ने 62 रन बनाए
इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। आयरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत हासिल की थी और 10 ओवर में ही 100 रन के आसपास बना लिए थे। हालांकि, इंग्लैंड की तरफ से अच्छी गेंदबाजी हुई और टीम 19.2 ओवर में 157 रन पर ढेर हो गई। आयरलैंड के लिए कप्तान बालबर्नी ने 62 रन बनाए।
अभी पढ़ें – ENG vs IRE: ‘वाह क्या टाइमिंग है’…खतरनाक गेंद पर बैटर ने जड़ा खूबसूरत छक्का, देखते रह गए सैम कुरेन
मार्क वुड और लियाम लिविंगस्टोन की अच्छी गेंदबाजी
इंग्लैंड की तरफ से 3-3 विकेट मार्क वुड और लियाम लिविंगस्टोन को मिले, जबकि 2 विकेट सैम कुर्रन को मिले। इंग्लैंड की टीम 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। कप्तान बटलर खाता नहीं खोल सके। महज 29 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। उसके दोनों ओपनर महज 14 रन जोड़ सके।
इंग्लिश टीम 14.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 105 रन बना चुकी थी और मुकाबला जीत सकती थी, लेकिन इसके बाद आई बारिश ने मैच का मजा किरकिरा कर दिया और फिर मैच शुरू नहीं हो सका। जिसका फैदा आयरलैंड को मिला
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
10 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
11 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
13 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
14 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
14 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
15 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines