पुष्पेन्द्र शर्मा, नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को हुए महामुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कप्तान रोहित ने इस दौरान एक बड़ा फैसला लेकर क्रिकेटप्रेमियों को चौंका दिया। रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन से ऋषभ पंत को बाहर कर दिया और दिनेश कार्तिक की एंट्री कराई। इसके साथ ही डीके या पंत? की कयासबाजी भी खत्म हो गई।

कप्तान ने टॉस के बाद कहा- ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि टॉस इतना महत्वपूर्ण है, हम यहां सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलने आए हैं। हम यहां आईपीएल में खेले हैं, इसलिए उम्मीद है कि पिच अच्छी होगी। दिनेश और ऋषभ की भूमिका निभाने के बीच हमें एक कठिन निर्णय लेना पड़ा, ऋषभ चूक गए। आवेश को तीसरे सीमर के रूप में लाया गया है। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण खेल है, लेकिन क्रिकेटर के रूप में हम विपक्ष के बारे में नहीं सोचना चाहते हैं। हम जो भी गलतियां कर रहे हैं, उन्हें सुधारना चाहते हैं। हम पहले गेंदबाजी कर रहे हैं।

आखिर इस फैसले के क्या हैं मायने…आइए जानते हैं।

क्या डीके की वर्ल्ड कप में एंट्री पक्की?
देखा जाए तो ये टीम इंडिया के भविष्य के लिए सबसे बड़ा फैसला है। इससे ये भी अनुमान लगाया जा सकता है कि टी 20 वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक की एंट्री पक्की हो सकती है। अक्टूबर में टी 20 वर्ल्ड कप है, ऐसे में यदि कार्तिक एशिया कप में एकाध मैच विनिंग पारी भी खेल लेते हैं तो टी 20 वर्ल्ड कप में उनकी एंट्री पक्की हो जाएगी। वैसे भी कार्तिक की दिली तमन्ना है कि वे इंडिया के लिए टी 20 वर्ल्ड कप खेलें।

हालांकि वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में सिर्फ एक मैच में उनका बल्ला बोला और 19 गेंदों में नाबाद 41 रन ठोक तबाही मचा दी। इसके बाद उन्होंने 7, 6 और 12 रन की पारी खेली। जबकि पंत की बात करें तो उन्होंने 44, नाबाद 33, 24 और 14 रन की पारी खेली। ऐसे में कहा जा सकता है कि पंत के विंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया 37 साल के डीके को वर्ल्ड कप के बाद विदाई देना चाहती हो।

क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इस फैसले पर ट्वीट कर कहा- ऋषभ पंत को छोड़ना एक बड़ी कॉल और टी 20 विश्व कप में पसंदीदा लाइन-अप की ओर संकेत है। यह इस बात की भी स्वीकृति है कि भारत एक पावर फिनिशर के रूप में डीके के साथ कैसे खेलना चाहता है। जडेजा को आज पांचवें नंबर पर देखकर हैरान मत होइए।

अनुभव को जगह
टीम इंडिया ने बड़े मुकाबले में युवा की जगह अनुभव को तवज्जो दी है। पंत की बेखौफ बल्लेबाजी और शॉट सलेक्शन को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया वर्ल्ड कप की तैयारी को देखते हुए गलती की कोई गुंजाइश नहीं रखना चाहती। टीम इंडिया वर्ल्डकप में पावर फिनिशर भी लाना चाहती है। हालांकि विराट कोहली भी खराब फॉर्म के बावजूद टीम में जगह बनाए हुए हैं। ऐसे में कप्तान और कोच का माइंडसेट सामने आता है कि वे अनुभवी खिलाड़ियों को ‘एक और मौका’ देने में विश्वास रखते हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हम खिलाड़ियों को मौका देने में विश्वास रखते हैं, इसमें हमें किसी तरह का डर नहीं है। कप्तान ने पंत से आगे डीके को चुनकर इसे साबित भी कर दिया है। हालांकि दूसरी ओर उन्होंने अश्विन को जगह नहीं दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ