Imran Khan March: समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरे इमरान खान, लाहौर से इस्लामाबाद तक करेंगे मार्च

imran
विज्ञापन

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान फिर से सड़कों पर उतर आए हैं। अपने हजारों समर्थकों के साथ आज लाहौर से इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए। इमरान खान ने इस मार्च को ‘हकीकी आजादी मार्च’ नाम दिया है। इमरान की पार्टी PTI की तरफ से निकाले जा रहे इस मार्च के लिए इमरान समर्थक लाहौर के लिबर्टी चौक पर इकट्‌ठा हुए। इमरान खान ने मार्च की रवानगी से पहले समर्थकों को संबोधित भी किया।

विज्ञापन

इमरान ने कहा कि मैं आईएसआई की पोल खोल दूंगा। मैं कोई कानून को नहीं तोड़ रहा हूं। इमरान ने सेना प्रमुख बाजवा को मीर जाफर और गद्दार बताकर संबोधित किया।इमरान का कहना था कि मैं नवाज शरीफ की तरह भागा नहीं हूं। देश में ही हूं और कानून का सामना करूंगा। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का ‘हकीकी आजादी मार्च’ आज लाहौर से इस्लामाबाद के लिए रवाना हो रहा है।

विज्ञापन

इमरान ने कहा कि डीजी आईएसआई अपने कान खोलो और सुनो, मैं बहुत कुछ जानता हूं लेकिन मैं सिर्फ इसलिए चुप हूं क्योंकि मैं अपने देश को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता। मैं बेहतरी के लिए रचनात्मक आलोचना करता हूं, अन्यथा मैं बहुत कुछ कह सकता हूं। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान आजादी मार्च निकाल रहे हैं। इसके पहले वे मई 2022 में आजादी मार्च निकाल चुके हैं, लेकिन इस्लामाबाद पहुंचने पर यह हिंसक हो गया था। इमरान समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी और मेट्रो स्टेशन पर आग लगा दी गई थी। जिसके बाद आजादी मार्च को खत्म कर दिया गया था।

विज्ञापन

देश में चुनावों की मांग को लेकर यह मार्च निकाला जा रहा है। PTI ने मार्च में हिस्सा लेने वालों से इस्लामाबाद में धरने के लिए गैस मास्क, चादरें, कंबल, तौलिये, तीन जोड़ी कपड़े, छोटे आकार के टेंट, स्लिंग-शॉट्स, मार्बल्स और डंडों की व्यवस्था करने को कहा है। पाकिस्तान की राजनीति इस समय 360 डिग्री से घूम गई है। कभी कमर बाजवा के करीबी रहे इमरान का अब छत्तीस का आंकड़ा हो गया है और शाहबाज का अब सेना चीफ से अच्छी बन रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ