Improve Sleep Quality: नींद हमारे लिए उतनी ही जरूरी है, जितनी की डेली रूटीन की अन्य चीजें आवश्यक हैं। कई बार हम बिजी लाइफ के कारण अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते। इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप दो रातों को सही से नींद नहीं लेते हैं, तो आप अपनी उम्र से 4 साल बूढ़ा फील कर सकते हैं। इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी नींद पूरी हो सके। नींद हमारे शरीर को एनर्जी देती है। इसके साथ ही एक हेल्दी नींद होमियोस्टेसिस को बनाए रखने में मदद करती है। लेकिन अगर आपकी नींद पूरी न हो तो आप बीमार फील करने लगते हैं और आपका लाइफस्टाइल भी खराब हो जाता है। आइए जानते हैं कि आप किस तरह इसमें सुधार ला सकते हैं?
नींद खराब होने के प्रभाव
अगर आपकी नींद खराब हो जाती है या फिर आपको बार-बार जागना पड़ रहा है, तो ये शरीर के सर्कैडियन फ्लो को नुकसान पहुंचाता है। दिन में नींद आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि रात में नींद न पूरी होना, स्ट्रेस और गंभीर बीमारी। एक्सपर्ट्स के अनुसार, लगभग 48 प्रतिशत लोग रात में बार-बार जागने या नींद न आने की समस्या लेकर उनके पास आते हैं। रात भर में एक या दो बार जागना सामान्य माना जाता है, लेकिन बार-बार जागना और फिर से सो न पाना समस्या बन सकता है। खराब नींद चाहे वह बाधित नींद हो या नींद की कमी ये आपकी हेल्थ के लिए आगे चल कर एक गंभीर समस्या बन सकती है। इसलिए, यदि आप खुद को लंबे समय से इस स्थिति में देख रहे हैं, तो समय पर इसका इलाज करवाएं।
ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें, इन सुपरफूड्स से करें भरपाई
कैसे सुधारें अपनी नींद
1. अपनी नींद की दिनचर्या और नींद के माहौल को बेहतर बनाने के लिए समय पर सोएं।
2. आमतौर पर, वयस्कों को 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेने की जरूरत होती है, लेकिन बच्चों को इससे ज्यादा की जरूरत होती है।
3. रोजाना सोने के समय में 30 से 60 मिनट का मामूली बदलाव कर सकते हैं। लेकिन जितना संभव हो सके इस समय को कम करने की कोशिश करें।
4. सोने से पहले अपने बेडरूम में अंधेरा रखें। हमारा मस्तिष्क अंधेरे में सोने का इच्छुक होता है, क्योंकि हमारी सर्कैडियन फ्लो शरीर को कंट्रोल करता है। कई बार चमकदार रोशनी नींद के हार्मोन मेलाटोनिन को रोकती है।
5. कैफीन के सेवन को कम करें और शाम के समय कॉफी पीना रात की अच्छी नींद को खराब कर सकती है। इसलिए पूरे दिन कैफीन का सेवन सीमित करें और सोने से कम से कम 6 घंटे पहले इसका सेवन बिलकुल न करें।
ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
5 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
6 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
7 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
7 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
7 hrs agoIrani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
8 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
9 hrs agoSharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद, जानिए
9 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoIND vs WI: शुभमन गिल ने की बाबर आजम के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, 3 मैचों में बना दिए 360 रन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines