Hypertension Causes: आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग कम उम्र में गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे हैं, जिसमें हाई ब्लड प्रेशर भी शामिल है। ये तब होता है, जब ब्लड प्रेशर लगातार सामान्य से अधिक रहता है। इसे दो भागो में बाटा गया है सिस्टोलिक और डायस्टोलिक। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो ये हार्ट की बीमारी, स्ट्रोक और किडनी की समस्याओं जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में लगभग 220 मिलियन लोग हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या कारण हो सकते है?
क्या कहती है एक्सपर्ट
महाजन इमेजिंग लैब्स में लैब डायरेक्टर और क्लिनिकल लीड डॉ. शेली महाजन का कहना है कि खराब लाइफस्टाइल युवाओं की बढ़ती हाई ब्लड प्रेशर कारण हैं। हाई ब्लड प्रेशर, युवा वयस्कों में अधिक आम होता जा रहा है, यहां तक कि 30 साल की उम्र के लोगों में भी। ये हार्ट की बीमारी, स्ट्रोक और किडनी की समस्याओं का कारण बन सकती है। लिपिड प्रोफाइल जैसे सरल परीक्षणों के माध्यम से शुरुआती पहचान कर हार्ट से जुड़ी समस्याओं को रोकने में मदद कर सकती है।
ये भी पढ़े- इन 3 मसालों का पानी गलाएगा पेट की चर्बी, 7 दिनों दिखेगा असर
डॉ. महाजन बताती है इसके कारण
अनहेल्दी खाना- बहुत ज्यादा नमक, प्रोसेस्ड फूड्स और फैट के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है। हाई सोडियम (नमक) शरीर में एक्स्ट्रा लिक्विड का कारण बनते हैं। इसके लिए आप ज्यादा से ज्या से ज्या फल, सब्जियां और साबुत अनाज खा सकते हैं सकती है।
एक्सरसाइज की कमी- अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो इससे आपका दिल कमजोर हो जाता है और आपका ब्लड वेसल्स सख्त हो जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, तो इस समस्या से बच सकते हैं।
मोटापा- अधिक वजन या मोटापे के कारण हार्ट और ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ता है। अधिक वजन के कारण हार्ट में ब्लड फ्लो खराब हो जाता है। इसके कारण आप हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो जाते हैं।
ये भी पढ़े- चेहरे पर नजर आते हैं तनाव के ये 3 संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
25 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
3 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
5 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
5 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
8 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines