Canada: पूर्वी कनाडा में शनिवार को तूफान फियोना ने दस्तक दी है। इससे प्रभावित करीब 1.50 लाख लोगों को अलर्ट किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) के हवाले से बताया है कि तूफान फियोना ने शनिवार तड़के पूर्वी कनाडा के नोवा स्कोटिया में पहुंच गया। इसके बाद कनाड़ा की दो सबसे बड़ी एयरलाइन एयर कनाडा और वेस्टजेट एयरलाइंस ने क्षेत्रीय सेवा को निलंबित कर दिया है।
अभी पढ़ें – तालिबान जल्द ही PUBG और TikTok पर लगाएगा प्रतिबंध, कहा- ये युवा पीढ़ी को कर रहे गुमराह
https://twitter.com/vaanswafer/status/1573400933303816192?s=20&t=G_9vaERxjCFMCHsREwhvOQ
144 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा
एनएचसी के अनुसार हवाओं की अधिकतम गति 90 मील (144 किलोमीटर) प्रति घंटा रही। फियोना से अटलांटिक कनाडा के कुछ हिस्सों में इस तूफान का प्रभाव पड़ा है। अगले कुछ दिन तेज हवा, भारी बारिश का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक इससे पहले तूफान फियोना ने कैरिबियन हिस्से में नुकसान पहुंचाया। कनाडा के हरिकेन सेंटर के मौसम विज्ञानी इयान हबर्ड ने कहा तेज हवाएं चल रहीं हैं। तूफान से इसके केंद्र के अलावा दूरदराज तक के कई स्थान भी प्रभावित हो सकते हैं।
1.50 लाख लोगों को अलर्ट जारी
यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर ने कहा कि अधिकतम निरंतर हवाएं शुक्रवार की रात 105 मील प्रति घंटे (165 किलोमीटर प्रति घंटे) तक पहुंच गईं थी। ऐसे में केंद्रीय नोवा स्कोटिया और प्रिंस एडवर्ड आइलैंड, 1.50 लाख से अधिक लोगों को तूफान के बारे में अलर्ट कर दिया है।
इमरजेंसी लगाई गई
अगले हफ्ते तूफान का जमैका के दक्षिण में पश्चिमी क्यूबा और फ्लोरिडा तक पहुंच सकता है। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने शुक्रवार को आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। तूफान से पहले धन और आपातकालीन सेवाओं को मुक्त कर दिया। इससे पहले कनाडा में 2003 में तूफान जुआन और 2019 में तूफान डोरियन आया था।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
20 mins agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
47 mins ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
9 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
11 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
12 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
13 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
14 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
15 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
16 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines