---विज्ञापन---

Video: ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली रवाना, वेंकैया नायडू ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का ऐलान किया है। इसके तहत देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आज सुबह लाल किले से विजय चौक तक ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को झंडी दिखाकर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का ऐलान किया है। इसके तहत देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आज सुबह लाल किले से विजय चौक तक ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

---विज्ञापन---

इस रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस रैली का वीडियो भी जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि स्मृती ईरानी अपनी स्कूटी पर तिरंगा लहराते सबसे आगे दिख रही हैं। इसके अलावा इस रैली में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी दिखीं। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा था कि संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को सांसदों के लिए तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से इस रैली में शामिल होने का आग्रह किया था।

 

---विज्ञापन---

तिरंगा रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। देश भर में बीजेपी के कई नेता और इस यात्रा में भाग लें रहे हैं।

First published on: Aug 03, 2022 10:13 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola