Gujarat: दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे केजरीवाल
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दो दिन गुजरात के दौरे पर जाएंगे। वह छह और सात अगस्त को गुजरात में रहेंगे। इस दौरान वह जाम नगर में ट्रेडर्स के टाउन हॉल को संबोधित करेंगे और छोटा उदयपुर भी जाएंगे।
बता दें कि गुजरात में दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने इसके लिए सरगर्मी तेज कर दी है। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीट हैं।
इससे पहले केजरीवाल ने एक अगस्त को राजकोट में जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि आज गुजरात की जनता के सामने दो मॉडल है। एक में आपको जहरीली शराब मिलेगी। भ्रष्टाचार मिलेगा और दूसरे जो हमारा मॉडल है उसमें फ्री बिजली, अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल और आपके बच्चों को रोजगार मिलेगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: