News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Benefits of Figs: सुबह की सर्द हवाओं के साथ-साथ सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में कई लोग सर्दियों में अपनी डाइट को लेकर कई तरह की तैयारियां करते हैं। इस डाइट में वह कई तरह के ड्राय फ्रूटस को भी शामिल करते हैं। आप अपने इस डाइट में अंजीर को भी शामिल कर सकते हैं, जिसकी गर्म तासीर आपको सर्दियों में एक्टिव रखने में मददगार साबित हो सकता है। इस फल को न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस भी कहते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में अंजीर खाने के क्या-साथ फायदे हो सकते हैं।
अंजीर में लैक्सेटिव प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आपके डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाता है। इस फल का सेवन करने से आप कब्ज जैसी समस्या दूर रहेंगे। इसके साथ ही बाउल मूवमेंट सही बना रहेगा, पेट दर्द, ब्लोटिंग की समस्याओं को रोक सकते हैं।
अंजीर फल खाने से स्किन और बालों झड़ने की समस्या दूर रहती है। विटामिन सी और ई स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इसके साथ ही बालों में नमी को बरकरार रखता है। अंजीर का फेस मास्क लगाने से त्वचा सॉफ्ट होती है। विटामिन सी स्किन टोन करता है और ग्लो बना रहता है।
ये भी पढ़ें- कॉफी में डालें सिर्फ ये 1 चीज, दोगुना हो जाएगा स्वाद; होंगे 5 बेहतरीन फायदे
1. स्पर्म काउंट को मिलता है फायदा- अंजीर पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है, क्योंकि अंजीर जिंक का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। जिंक की कमी से टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो जाता है, इसलिए पुरुषों अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए।
2. हेल्दी हार्ट को रखता है हेल्दी- अंजीर का सेवन आपके हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हर दिन 2 से 3 अंजीर खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।
3. डाइजेशन संबंधी समस्याओं से रखता है दूर- अंजीर के रोजाना सेवन से आपके शरीर को फाइबर मिलता है, जिससे आप कब्ज और मेटाबॉलिज्म की परेशानियों से दूर रह सकते हैं।
4. स्लीप क्वालिटी को सुधारता है अंजीर- आपको अच्छी नींद के लिए रात में अंजीर का सेवन चाहिए, ताकि आप अपने तनाव और काम के दबाव को कम कर सकें। इसके अलावा इसमें मौजूद हाई फाइबर आपके वजन कम करने में मदद करता है।
पीएमएस की परेशान महिलाओं के लिए अंजीर काफी फायदेमंद माना जाता है। फाइबर से भरपूर अंजीर ब्रेस्ट कैंसर से बचाव करने में मददगार साबित होता है। आप पानी में भिगोकर ले सकते हैं। अंजीर में पाए जाने वाले विटामिन बी, विटामिन सी और फास्फोरस आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। इसके अलावा अंजीर का सेवन करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है।
ये भी पढ़ें- क्या सच में प्रोटीन का पावरहाउस है सत्तू? जानिए क्या-क्या होता है इसमें और क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें टॉप न्यूज़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।