FIFA Rankings: जुलाई महीने के लिए फीफा ने नई रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार भारतीय फुटबॉल टीम को बड़ा नुकसान हुआ है। भारतीय मेंस फुटबॉल टीम तीन पायदान खिसक कर 124वें स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले भारतीय फुटबॉल टीम 121वें स्थान पर थी। भारत को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालीफायर में अफगानिस्तान और कतर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जिसका असर अब रैंकिंग में देखने को मिल रहा है। इन मुकाबलों में हार के बाद भारत वर्ल्ड कप क्वालीफायर के तीसरे दौर के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया था।
लगातार रैंकिंग में खिसक रही है टीम इंडिया
पिछले दिसंबर के बाद से ही भारतीय फुटबॉल टीम रैंकिंग में लगातार खिसक रही है। पिछले साल टीम इंडिया ने टॉप 100 में जगह बनाई थी। तब टीम इंडिया अपनी बेस्ट रैंकिंग 99 पर पहुंच गई थी। इसके बाद टीम इंडिया लगातार रैंकिंग में नीचे आ रही है।
एशिया में भारतीय फुटबॉल टीम 22वें स्थान पर मौजूद है। हालांकि भारत लेबनान, फिलिस्तीन और वियतनाम से पीछे है। पिछले कुछ समय से टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम के स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री भी अब रिटायर हो गए है। जिस वजह से भी टीम इंडिया का प्रदर्शन प्रभावित हुआ है।
जानें कौन है टॉप पर
अगर टॉप 10 की बात करें तो अर्जेंटीना टॉप पर है। उन्होंने हाल में ही कोपा अमेरिका का खिताब जीता था। फ्रांस की टीम दूसरे स्थान पर है। हाल में यूरोपीय चैंपियन बनी स्पेन पांच पायदान की छलांग लगाई है। स्पेन की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर आ गई है। ब्राजील की टीम पांचवें स्थान पर खिसक गई है। छठे स्थान पर बेल्जियम, नीदरलैंड सातवें, पुर्तगाल आठवें और कोलंबिया नौंवे स्थान मौजूद है। इटली की टीम 10वें स्थान पर है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: टीम इंडिया के कप्तान को लेकर बड़ा अपडेट, अब ये खिलाड़ी हो सकता है कैप्टन!
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: कल होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, यहां जाने पिच और मौसम रिपोर्ट
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
1 hr agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
4 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
9 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
18 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
19 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
20 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
22 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines