ENG vs WI: नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज ने 71 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। अब वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सबसे अधिक रन बनाने वालों बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं।
WTC के तीसरे संस्करण में बेन डकेट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। उन्होंने अभी तक 21 पारियों में 738 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 35.14 का रहा है। उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक बनाए हैं। रोहित शर्मा इस लिस्ट में अभी आठवें स्थान पर मौजूद हैं।
रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक रोहित शर्मा ने 16 पारियों में 700 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 46.66 का रहा है। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और तीन अर्धशतक बनाए है। इस लिस्ट में बेन स्टोक्स काफी ज्यादा पीछे हैं। उन्होंने 21 पारियों में 677 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर यशस्वी जायसवाल चल रहे हैं।
इन खिलाड़ियों ने बनाए हैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन