नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 72 वर्ष के हो गए हैं। प्रधानमंत्री आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर संस्कृति मंत्रालय उन्हें प्रस्तुत किए गए प्रतिष्ठित और यादगार उपहारों की 16-दिवसीय ई-नीलामी का आयोजन कर रहा है। ई-नीलामी का चौथा संस्करण आज से शुरू होगा और 2 अक्टूबर को समाप्त होगा।
अभी पढ़ें – AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को एसीबी ने किया गिरफ्तार
नमामि गंगे परियोजना में लगाए जाएंगे जुटाए गए पैसे
वस्तुओं का प्रदर्शन दिल्ली में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) में होगा और यह सभी के लिए नि:शुल्क होगा। नीलामी के माध्यम से जुटाई गई धनराशि नमामि गंगे कार्यक्रम में योगदान देगी, जो प्रमुख परियोजना है जो गंगा के संरक्षण और कायाकल्प का प्रयास करती है।
इस तरह की पहली नीलामी 2019 में हुई थी जिसमें आम जनता के लिए बोली लगाने के लिए 1,805 उपहार खोले गए थे। दूसरे दौर में 2,772 उपहार वस्तुओं की नीलामी की गई। सितंबर 2021 में तीसरे दौर की नीलामी में 1,348 आइटम थे।
केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने बताया “इस साल लगभग 1,200 स्मृति चिन्ह और उपहार वस्तुओं को ई-नीलामी में रखा गया है। स्मृति चिन्हों का प्रदर्शन नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट, नई दिल्ली में किया गया है। इन वस्तुओं को वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।”
पेंटिंग, मूर्तियां, हस्तशिल्प और लोक कलाकृतियां की होगी नीलामी
नीलामी के लिए रखी जाने वाली वस्तुओं के बारे में अधिक जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “नीलामी में स्मृति चिन्ह में उत्कृष्ट पेंटिंग, मूर्तियां, हस्तशिल्प और लोक कलाकृतियां शामिल हैं। इनमें से कई वस्तुएं पारंपरिक अंगवस्त्रम, शॉल जैसे उपहार के रूप में दी जाती हैं। हेडगियर, औपचारिक तलवारें अन्य यादगार वस्तुओं में अयोध्या में श्री राम मंदिर और वाराणसी में काशी-विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृतियां और मॉडल शामिल हैं।
अगर आप नीलामी में भाग लेना चाहते हैं तो https://pmmementos.gov.in पर लॉग इन कर के खुद का रिजस्टर करें और ऑक्शन में बोली लगाएं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
7 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
8 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
9 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
11 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
13 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
13 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
14 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines