---विज्ञापन---

Dussehra 2022: धूमधाम से मनाया जा रहा दशहरा पर्व, जगह-जगह हुआ पुतला दहन 

Dussehra 2022: देशभर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कहीं दहन किए जा रहे रावण्ड के पुतले की ऊंचाई लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है तो कहीं हवा में चलता पुष्पक विमान लोगों को खूब लुभाया। देर शाम अलग-अलग राज्यों में रावण का पुतला दहन हुआ। पुतला दहन से पहले श्रीराम […]

---विज्ञापन---

Dussehra 2022: देशभर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कहीं दहन किए जा रहे रावण्ड के पुतले की ऊंचाई लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है तो कहीं हवा में चलता पुष्पक विमान लोगों को खूब लुभाया। देर शाम अलग-अलग राज्यों में रावण का पुतला दहन हुआ। पुतला दहन से पहले श्रीराम व रावण के बीच प्रतिकात्मक युद्ध भी हुआ। पुतला दहन के दौरान हर तरफ जय श्री राम और पवनपुत्र हनुनाम की जय और सियापति रामचंद्र की जय के उद्दघोष किया था।

अभी पढ़ें Dussehra Rally: सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना बोले- यह आपकी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं, उद्धव का जवाब जिन्हें हमने सब कुछ दिया, उन्होंने किया विश्वासघात 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

दशहरा मैदानों में लोगों का हुजूम था। मेघनाथ, कुंभकरण और रावण के पुतलों का दहन हुआ। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और कुल्लू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशहरा पर्व में शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया। बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने रामलीला मैदानों में पहुंचे थे। जहां प्रतिबंध नहीं था उन राज्यों में आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया गया।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने, ऐसा मेरा सपना है

रामलीला मैदानों में मेले लगे  हुए थे। यहां बच्चों के लिए झुले व खानपान के स्टॉलों पर लोगों की भीड़ दिखी। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी। सड़क पर लोगों की भीड़ होने के चलते प्रमुख मार्गों व सड़कों पर यातायात बाधित रहा। कुछ जगह पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट भी किया। देर शाम पुतला दहन के बाद आतिशबाजी से बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया गया।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें   देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 05, 2022 07:29 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola