नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन( DRDO) ने गुरुवार को लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। सूत्रों के अनुसार डीआरडीओ और भारतीय सेना ने स्वदेशी रूप से विकसित इस मिसाइल का मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन से केके रेंज में आर्मर्ड कोर सेंटर एंड स्कूल अहमदनगर के सहयोग से सफलतापूर्वक
परीक्षण किया है।

विज्ञापन

बख्तरबंद वाहनों को ध्वस्त करने में सक्षम

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मिसाइलों ने सटीकता के साथ प्रहार किया। दो अलग-अलग रेंज में लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदा गया है। बता दें कि इस स्वदेशी एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल में टैंडम हाई एक्सप्लोसिव एंटी-टैंक हथियार लगा है। एक्सपर्ट के मुताबिक यह अत्याधुनिक एक्सप्लोसिव रिएक्टिव आर्मर कवच वाले बख्तरबंद वाहनों को ध्वस्त करने में सक्षम है।

स्वदेश निर्मित टैंक

विज्ञापन

गौरतलब है कि एटीजीएम को मल्टी-प्लेटफॉर्म लॉन्च क्षमता के साथ विकसित किया गया है। एमबीटी अर्जुन की 120 मिमी राइफल्ड गन से तकनीकी ट्रायल परीक्षण चल रहा है। इससे पहले जून में डीआरडीओ और भारतीय सेना ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में केके रेंज में स्वदेश निर्मित टैंक विध्वंसक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ